Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
जौनपुर- मड़ियाहूं तहसील में स्थित एमिनेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल रायपुर जमालापुर के प्रांगण में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। प्रतियोगिता में 7 से लेकर 12 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मैदान के रनर पर जलती मशाल को लेकर दौड़ लगाया। मंगलवार को एमिनेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन जलती मशाल के साथ किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं के प्राचार्य बाल कृष्ण रहे। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पूर्व मुख्य अतिथि ने सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर…
Oppo A1 Pro 5G :- आए दिन भारतीय बाजारों में चाइनीस निर्माता कंपनी द्वारा नए-नए फीचर्स और नए नए लुक के साथ नई टेक्नोलॉजी, कनेक्टिविटी क्षमता से लैस स्मार्टफोन बनाए जा रहे हैं | जो भारतीय ग्राहकों को काफी लुभा रहे हैं | ऐसे में चाइनीस निर्माता कंपनी Oppo द्वारा एक नया एडवांस फीचर्स वाले 5G फोन को लांच करने से तहलका मचा हुआ है | अगर आप एक नए 5जी स्मार्टफोन खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो आपके लिए यह स्मार्टफोन एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है वह पूरे देश का यह स्मार्टफोन Oppo A1 Pro 5G…
जौनपुर।कैरियर काउंसिलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मनोज कुमार सिंह/जलालपुर।मिशन निरामया के अंतर्गत भाऊपुर में स्थित आर.डी.एस नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के शिक्षकगणों एवं छात्र-छात्राओं ने जौनपुर जिले के कई विद्यालयों में कैरियर काउंसलिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा संचालित मिशन निरामया के अंतर्गत नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कोर्स के बारे में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कोर्स के बारे में जागरूक कर स्वास्थ्य संबंधी देश सेवा के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र छात्राओं ने हृदयाघात जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के बारे में अवगत कराया साथ ही साथ हाथ…
श्री श्याम अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का अष्टम आयोजन नेपाल के जनकपुरधाम में धूम-धाम के साथ सम्पन्न नेपाल के जनकपुरधाम में श्याम प्रेमियों का ढोल-नगाड़े व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत बंगाल मिरर, जनकपुर(संवाददाता): श्री श्याम अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव का आयोजन माता सीता के मायके जनकपुर धाम (नेपाल) में शनिवार देर शाम को बड़े ही धूमधाम के साथ संपन हुआ। श्री श्याम अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव 13 महीना 13 मंदिर 13 दिन बाबा श्याम के नाम का आयोजन पश्चिम बंगाल के आसनसोल से पधारे श्याम बाल मंडल के 200 श्याम प्रेमियों की टोलीयो के द्वारा किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव के लिए…
जौनपुर:रामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नाबालिग लड़की को भगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल श्री अजय साहनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय के अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं महोदय के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक श्री भगवान यादव, म0का0 रुबी सिंह,का0 रामेश्वर यादव के साथ देखभाल क्षेत्र शांति व्यवस्था ड्यूटी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन कस्बा रामपुर मे कर रहे थे कि मुखबिर खास नेआकर बताया कि मु0अ0स0 206/22 धारा 363/366 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त…
जौनपुर:मदरसा फैजानुल उलूम में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया गया रिपोर्ट-हाफिज नियामत मछलीशहर : नगर के खानजादा वार्ड स्थित मदरसा फैजानुल उलूम में आज 18 दिसंबर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मुख्य अतिथि चेयरमैन शबीना बानो / प्रतिनिधि महमूद आलम की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उक्त मदरसा में मौजूद छात्र छात्राओं ने अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर विज्ञान तथा कलाओं का प्रदर्शन किया। प्रबंधक मोहम्मद अली ने अल्पसंख्यक अधिकार दिवस पर लोगों को जागरूक किया! इस मौके पर छात्र छात्राओं सहित कस्बे के सम्मानित लोग भी उपस्थित रहे।
जौनपुर:अंजुमन अल्विया ने 25 अंजुमनों को मात देकर प्राप्त किया तीसरा स्थान वाराणसी में मछलीशहर का नाम हुआ रोशन गुड्डू कुरैशी ने अंजुमन को सम्मानित कर दी बधाई रिपोर्ट-हाफिज नियामत मछलीशहर : अंजुमन अल्विया ने मछलीशहर का परचम वाराणसी में लहरा कर नगर का मान बढ़ाया है। बताते चलें कि मछलीशहर नगर के मोहल्ला सादिकगंज की अंजुमन अल्विया ने बीती रात 17 दिसंबर 2022 को वाराणसी में नातिया तकाबला प्रोग्राम का आयोजन था । उक्त शुबाई गैर तरही नातिया तकाबला में अंजुमन अलविया ने शिरकत किया । जिसमे 25 अंजुमनों में अंजुमन अलविया ने अकरम जौनपुरी का कलाम पढ़कर…
गरीबों की सेवा ही परम धर्म है – मिश्रा। जरूरतमंदो में योग वेदांत समिति मुंगरा के अध्यक्ष ने वितरित किए एक हजार कंबल। नशे से दूर रहने की आज की जरूरत – बिजेंद्र जायसवाल। मातृ पितृ पूजन, तुलसी पूजन व भजन के साथ ही संपन्न हुआ कार्यक्रम। रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के गांव गोरैयाडीह में स्थित शिवम मैरेज हॉल एवं रेस्टोरेंट में श्री वेदांत सेवा समिति मुंगरा बादशाहपुर के तत्वाधान में आयोजित कंबल वितरण समारोह में प्रयागराज से पधारे संत आसाराम बापू के शिष्य मिश्रा जी भाई का सत्संग हुआ। इसमें उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा…
भाजपा सरकार में महिलाओं का बजट हो गया शून्य -अंजू यादव नगर निकाय चुनाव में महिलाएं को एकजुट पर दिया गया बल रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगरा बादशाहपुर। कस्बे के पकड़ी मोहल्ला में समाजवादी पार्टी महिला सभा की बैठक में महिला जागरूकता सम्मेलन व समीक्षा बैठक नगर अध्यक्ष शकुंतला देवी की अध्यक्षता में की गई।बैठक में नगर निकाय चुनाव में महिलाएं को एकजुट होने की अपील की गई। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष अंजू यादव ने भाजपा सरकार पूरी तरह से महिला विरोधी है। इस सरकार के आने के बाद से महिलाओं का बजट बिगड़ कर शून्य पर आ चुका है। घरेलू…
टूर पर जा रहे स्कूली बच्चों से भरी बस बाइक सवार के बचाने के चक्कर में पलटी,दो छात्रों की हुई मौत कई छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से हुई घायल जौनपुर।सुरेरी क्षेत्र के परमालपुर गांव स्थित श्रीमती कांति देवी जनता विद्यालय परमालपुर भरथीपुर के अध्यापकों द्वारा एक टूर मनगढ़ प्रतापगढ़ के लिए शनिवार की सुबह विद्यालय से लगभग सात बजे रवाना हुआ। टूर जैसे ही हंडिया कोतवाली के सैदाबाद के भेस्की गांव के समीप पहुंचा ही था कि एक मोटरसाइकिल उसके चपेट में आ गई और मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में छात्रों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर…
