Author: Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
Varanasi Encounter: वाराणसी में रिंग रोड के पास तड़के हुई कमिश्नरेट पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ दो बदमाश ढेर,एक सिपाही घायल वाराणसी में पिछले दिनों रोहनिया क्षेत्र में दरोगा को गोली मारकर पिस्टल लूटने वाले बदमाशों और कमिश्नरेट पुलिस के बीच सोमवार को बड़ागांव इलाके में मुठभेड़ हो गई। रिंग रोड किनारे तड़के हुई मुठभेड़ में पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर गोलियां चलीं। मुठभेड़ में दो बदमाश मारे गए हैं। जबकि तीसरा मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से एक 9 एमएम पिस्टल और एक 32 बोर का पिस्टल, बाइक, मोबाइल फोन…
जौनपुर : नोनारी ग्राम सभा आगामी 26 नवम्बर को कम्बल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन,क्षत्रिय कूलभूषण बृजभूषण शरण सिंह सासंद होगे मुख्य अतिथि जिले के नोनारी ग्राम सभा के पिन्टू और सिन्टू का नेक कार्य, आगामी 26 नवम्बर को कम्बल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन, क्षत्रिय कूलभूषण बृजभूषण शरण सिंह सासंद होगे मुख्य अतिथि जौनपुर। पूर्वाचल प्रसार परिषद द्वारा विशाल कम्बल वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन आगामी 26 नवम्बर 2022 को रामपुर विकास खण्ड के नोनारी ग्राम सभा के जमालापुर, बाबतपुर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के पास किया गया है। सुबह दस बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा।…
UP Nagar Nikay Chunav Date: नगर निकाय चुनाव की तारीख आगे बढ़ने के आसार, जानें कब वोटिंग और काउंटिंग संभव लखनऊः उत्तर प्रदेश में नगर निकाय के चुनावों में अभी और देरी हो सकती है। मतदाता सूची अपडेट न होने की वजह से राज्य निर्वाचन आयोग नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के चुनावों का ऐलान टाल सकता है। सभी नगर निकायों में आरक्षण की भी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। वहीं विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने के कारण भी इन चुनावों में देरी हो सकती है। बता दें कि नगर निकाय के चुनावों के तारीखों का…
जौनपुर।रामपुर नगर पंचायत विशेष:लोकतंत्र का बहार है,जिया बेकरार है,साधु पत्रकार को चेयरमैन बनाने के लिए रामपुर नगर के लोगो का हुंकार है जौनपुर। नगर पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है। लड़ाके मैदान मे उतर चुके है। होर्डिंगवार और जनसंपर्क अभियान के जरिए मतदाताओ को नगर पंचायत अध्यक्ष पद के भावी उम्मीदवारो द्वारा अपनी ओर आकर्षित किया जा रहा है। कई ग्राम पंचायतो को मिलाकर बने नगर पंचायत रामपुर मे विकास का टोटा है जनबुनियादी सुविधाओ का अभाव है। सड़क विजली पानी की अभी तक समुचित व्यवस्था नही बन पायी है। प्रकाश व्यवस्था का भी अभाव है। नगर पंचायत…
जौनपुर:लघुशंका के लिए सड़क पार कर रही महिला की ऑटो की चपेट में आने से दर्दनाक मौत मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के खदेरन गंज में शनिवार की देर शाम एक ऑटो की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हुई महिला की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलसरी थाना सिकरारा निवासी उर्मिला देवी पत्नी महेंद्र प्रजापति 40 वर्ष कोतवाली क्षेत्र के भौरास गांव स्थित अपने मायके जाने के लिए अपनी 10 वर्षीय पुत्री…
जौनपुर।सुरेरी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में एक पखवारा पूर्व साड़ के हमले से गंभीर घायल अधेड़ की इलाज के दौरान बीती रात ट्रामा सेंटर वाराणसी में मौत हो गई। जगदीशपुर गांव निवासी रामधनी यादव 65 वर्ष को 15 दिन पूर्व गांव में ही घूम रहे एक छुट्टा साड़ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। अधेड़ की ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज के दौरान शुक्रवार की रात मौत हो गई । आरोप है कि अति गरीब परिजन इलाज के लिए हल्का लेखपाल को रिपोर्ट प्रेषित करने की गुजारिश करते रहे लेकिन लेखपाल ने परिजनों की एक…
जौनपुर।आपका भविष्य आपके हाथ, हेलमेट सदा रखें साथ रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर – उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मनाए जा रहे यातायात सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कुटीर पीजी कॉलेज चक्के मे “यातायात सुरक्षा एवं उपाय “विषय पर 98 यूपी बटालियन एनसीसी के कैडेटों द्वारा महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता एवं सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी मेजर डॉ रमेश मणि त्रिपाठी ने दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ चित्रसेन गुप्ता मौजूद रहे। कैडेटों ने स्लोगन आपका भविष्य आपके हाथ, हेलमेट सदा रखें साथ….. का नारा लगाते हुए पराऊगंज कुटीर चक्के मार्ग पर…
जौनपुर।सड़क पर मरी पड़ी गाय की एसडीएम ने की अनदेखी, नागरिकों ने एसडीएम के खिलाफ लगाए नारे नागरिकों का आरोप एसडीएम नहीं उठाते सीयूजी नम्बर रिपोर्ट-पंकज राय जौनपुर।मुफ्तीगंज में मुख्य सड़क पर मरी पड़ी गाय की एसडीएम के अनदेखी करने और गाय को कुत्ते के नोचने की घटना ने स्थानीय नागरिकों को विचलित कर दिया। गुस्साए नागरिकों ने एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही गौराबादशाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और गाय को हटवाया। मौके पर मौजूद पंकज कुमार राय, देवीप्रसाद राय, अजय कुमार यादव, पप्पू मिश्रा, रामपलट, वीरेन्द्र चौहान ने बताया कि…
“चंद मिनट की लापरवाही जीवन भर की बने तबाही” इसलिए बहुत उत्तेजना पूर्वक वाहन न चलाएं रिपोर्ट-महेंद्र कुमार मिश्रा जौनपुर। संजय गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज अटरिया गोपालापुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान कॉलेज के बच्चों एवं बच्चियों को यातायात के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपीआरए शैलेंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि सड़क पर चलने के पहले सुरक्षा सबसे जरूरी है इसके लिए बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें और मोबाइल से गाड़ी चलाते समय बात ना करें इसके अलावा कभी भी शराब जैसे नासा के…
जौनपुर। रामपुर नगर पंचायत के नगर निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी से कई प्रत्याशी मैदान में अपनी-अपनी ताल ठोंकने के लिए मतदाताओं के पीछे जोर आजमाइश कर रहे है। तभी अचानक नगर में वरिष्ठ पत्रकार समाजवादी पार्टी की साइकिल पर चढ़ते ही बाकी प्रत्याशियों में भूचाल आ गया। जिसके कारण नगर में वरिष्ठ पत्रकार का एक दिन में ही ग्राफ आसमान छूने लगा। बताते हैं कि शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की बैठक निकाय चुनाव को लेकर रामपुर के प्रभारी बनाए गए मुंगराबादशाहपुर के पूर्व विधायक एवं मड़ियाहूं विधानसभा के समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी रही सुषमा पटेल ने किया। सुषमा…

