Author: Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
जौनपुर।प्रेमजाल में फंसी एक अविवाहित युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,रामपुर थाना क्षेत्र का मामला रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में गोपालापुर घाट स्थित बसुही नदी के किनारे शव को जलाकर साक्ष्य को मिटाना चाह रहे थे। गांव के ही लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। और मामले की जांच करने में जुटी हुई है। रामपुर थाना क्षेत्र के ठाठर गांव के बगल स्थित एक गांव में प्रीति पटेल (बदला हुआ नाम) एक कुमारी…
जौनपुर।महिला लेखपाल के साथ अभद्रता के आरोप में दबंग सपा नेता/ग्राम प्रधान के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज,गिरफ्तारी में जुटी पुलिस पीएम जल मिशन योजना के तहत गांव में पानी टंकी बनाने हेतु जमीन देखने गई थी लेखपाल पूर्व परिवहन मंत्री के करीबी ग्राम प्रधान का इलाके में है आतंक खेतासराय। महिला लेखपाल शालिनी कटियार को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए डंडा लेकर दौड़ाने वाले दबंग सपा नेता ग्राम प्रधान के खिलाफ गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपित ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगा दिया है।…
जौनपुर:दबंग प्रधान ने लेखपाल के साथ की अभद्रता,राजस्व रिकॉर्ड छीन कर फाड़ा,जान से मारने की दी धमकी ग्राम प्रधान के खिलाफ राजस्व कर्मियों ने दी तहरीर, जताई नाराजगी, लेखपाल संघ में दिखा आक्रोश अभी कल ही शाहगंज तहसील के खेतासराय थाना क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान ने महिला लेखपाल के साथ की थी अभद्रता मामला ठंडा भी नहीं हुआ कि आज फिर एक लेखपाल के साथ हुई अभद्रता सिकरारा थाना के एक दबंग ग्राम प्रधान पर लेखपाल ने बृहस्पतिवार को जाति सूचक एवं गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का लगाया आरोप। आक्रोशित मड़ियाहूं लेखपाल संघ का…
जौनपुर।मछलीशहर सांसद ने किया लालपुर में जनसंवाद कार्यक्रम रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर – क्षेत्र के लालपुर ग्राम में जनसंवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद मछली शहर बीपी सरोज रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन लोक कल्याणकारी योजनाओं का तारीफ किया एवं अपने द्वारा लोकसभा में कराए गए कार्यों का लेखा-जोखा दिया । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकार बिना भेदभाव के जन जन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रही है । जनता के प्रति इसी भाव से कार्य करने का…
दबंगों द्वारा मारपीट कर किया जा रहा हैं जबरदस्ती जमीन कब्जा वीडियो सोसल मीडिया पर हुआ वायरल,मुकदमा दर्ज जौनपुर।सिंगरामऊ थाना अंतर्गत फिरोजपुर ग्राम के जमउपट्टी निवासी हरिनारायण शुक्ला की भूमि पर मनबढ़ दबंगों द्वारा किया जा रहा हैं कब्जा, बताया जा रहा हैं कि उक्त ग्राम निवासी मनबढ़ व दबंग नीलेश, आलोक पुत्र सभाकांत शुक्ला द्वारा हरिनारायण शुक्ला की भूमि पर बाहरी लोगों को बुलाकर मारपीट के साथ जबरन कब्जा करने का वीडियो हुआ सोसल मीडिया पर वायरल। वीडियो में देखा जा रहा है कि मनबढ़ लोगों द्वारा पीड़ित की बाउंड्री में जबरदस्ती टीन सेट लगाया जा रहा है साथ…
जौनपुर:दबंग प्रधान ने महिला लेखपाल के साथ की अभद्रता,राजस्व रिकॉर्ड छीन कर फाड़ दिया, ग्राम प्रधान के खिलाफ राजस्व कर्मियों ने दी तहरीर, हड़कंप जौनपुर।सोंधी ब्लाक के एक दबंग सपा नेता और ग्राम प्रधान ने बुधवार को अपने ही गांव में सरेआम एक महिला लेखपाल शालिनी कटियार को धक्का देते हुए स्कूटी समेत जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद उनके हाथ से खसरा व अन्य राजस्व रिकॉर्ड छीन कर फाड़ दिया। महिला लेखपाल के साथ अभद्र व्यवहार से आक्रोशित शाहगंज लेखपाल संघ का प्रतिनिधिमंडल खेतासराय थाने पहुंच गया। और दबंग ग्राम प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर…
जौनपुर। मड़ियाहूं विधानसभा के अपना दल एस के विधायक डॉ. आरके पटेल ने पांव पसार रहे डेंगू बीमारी को देखते हुए जमालापुर बाजार का औचक निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान पूरे जमालापुर बाजार में गंदगी की भरमार देख काफी चिंतित रहे। साथ चल रहे एडीओ पंचायत को सफाई करवाने का निर्देश दिया। इन दिनों पूरे प्रदेश में डेंगू बीमारी की अधिकता होने के कारण शासन की मंशानुरूप मड़ियाहूं के अपना दल एस के विधायक डॉक्टर आरके पटेल ने बुधवार की अपराहन जमालापुर बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस चौकी बाबतपुर तिराहा, बाजार का बैंक तिराहा एवं प्राइमरी स्कूल और श्री…
जौनपुर।एन्टीरोमियों टीम ने डिग्री कालेज से फिर एक मनचले को दबोचा रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर । क्षेत्र के बयालसी डिग्री कालेज से पुलिस की एन्टीरोमियों टीम ने बुधवार को फिर एक मनचला राहुल सिंह निवासी सोईरी रामपुर को धर दबोचा । थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि कालेज से सूचना आई कि एक बाहरी लड़का कालेज में घुसकर लड़कियों के साथ बद्तमीजी कर रहा है । इस शिकायत को संज्ञान में लेकर एन्टीरोमियों टीम कालेज के अन्दर व बाहर लगा दिया गया । और एक मनचले को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए उनका चालान भेज दिया…
जौनपुर।मांग पूरी ना होने पर प्रदर्शनकारियों ने सुहेलदेव एक्सप्रेस को रोका,जज सिंह अन्ना रेलवे प्लेटफार्म पर अनशन हेतु बैठ गए, सुहेलदेव एक्सप्रेस के गुजरने के बाद समाप्त हुआ ठहराव की मांग को लेकर कई महीने से हो रहा था धरना प्रदर्शन मड़ियाहूं। सुहेलदेव एक्सप्रेस का मड़ियाहूं स्टेशन पर ठहराव न होने के विरोध में मंगलवार को पूर्व प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन के तहत समाजसेवी जज सिंह अन्ना ने अपने समर्थकों के साथ स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार से गाजीपुर जा रही सुहेलदेव एक्सप्रेस को रोकने का दावा किया। 5 मिनट तक ट्रेन रोके जाने के पश्चात अन्ना प्रदर्शनकारी यात्रियों…
जौनपुर।डेंगू की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य टीम ने डाला डेरा, दूसरे दिन भी डेंगू से पीड़ित दो मरीजों का लिया सैंपल रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगराबादशाहपुर । मुंगराबादशाहपुर नगर के के साहबगंज मोहल्ले में फैल रहे डेंगू की रोकथाम हेतु मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा० राजेश कुमार के निर्देश पर दूसरे दिन मंगलवार को भी स्वास्थ्य टीम द्वारा दो लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए तथा लोगों को जागरूक किया गया । नगर के साहबगंज मोहल्ले के (मौर्या बस्ती) में लोग बुखार से पीड़ित होने लगे हैं। जिसकी जांच कराने पर 4 लोगों के डेंगू पाजिटिव पाए जाने पर…

