Author: Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
जौनपुर ।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निर्देश पर चलायें जा रहे देश बचाओं देश बनाओं समाजवादी पद यात्रा का 48वां दिन महराजगंज से खेमपुर मुंगरा बादशाहपुर पहुंचा पदयात्रियों को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि भाजपा राज में किसान और नौजवान सबसे ज्यादा उत्पीड़न के शिकार हैं। सरकार इनके प्रति संवेदनहीन व्यवहार कर रही है। किसान कर्ज में डूबा है। नौजवान का भविष्य अंधेरे में है। मुख्यमंत्री के दावों में कोई दम नहीं है। भाजपा सरकार का सारा कामकाज कोरे बयानों से लोगों को बहकाने से ही चल रहा है। किसान अपने…
जौनपुर।सड़क पर जल जमाव होने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन,सड़क पर धान की रोपाई, जल निकासी ना होने से बढ़ी परेशानी, घरों में घुसा पानी- ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर लगाया अनदेखी का आरोप-किया घेराव रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगरा बादशाहपुर। स्थानीय विकासखंड के ग्रामसभा भीखपुर (मठिया ) गांव की मुस्लिम बस्ती में बारिश का पानी सड़क पर भरने तथा घरों में घुसने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को सड़क पर धान रोपाई कर विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने ने ग्राम प्रधानपति का घेराव करते हुए एक सप्ताह में समस्या का समाधान नहीं करने पर ब्लॉक का घेराव करने…
जौनपुर।पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनाई गई जयंती रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर।क्षेत्र में रविवार को भाजपा जलालपुर मण्डल के सभी 115 बूथों पर एकात्म मानववाद व अन्त्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गई। सभी बूथों पर पार्टी के कार्यकर्ता एवं अन्य ग्रामीण एकत्रित होकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको याद किया एवं उनके जीवनवृत्त पर चर्चा किया। महिमापुर में जिलामहामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह, लोहगाजर में मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह,महरेंव मे वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिशंकर मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में सम्मिलित हुए। बूथों के कार्यक्रम में बूथ पर निवास करने…
जौनपुर।हाई स्कूल का छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता परिवार वालों का रो-रोकर है बुरा हाल,बरसठी थाना क्षेत्र का मामला रिपोर्ट-याकूब अली जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के हरद्वारी गांव निवासी शुभम प्रजापति पुत्र लक्ष्मी शंकर प्रजापति जिनकी उम्र लगभग 13 साल थी अपने भाई दीपक एवं बहन काजल के साथ जौनपुर के लाइन बाजार स्थित एक किराए के मकान में रहते थे काजल बी फार्मा की छात्रा है जिसकी उम्र 20 वर्ष है भाई दीपक उम्र लगभग 17 साल इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष का छात्र है तीनो लोग एक ही कमरे में रहते हैं जिसमें शुभम प्रजापति वाजिदपुर तिराहा…
चोरों ने विद्यालय के कमरे का ताला काटकर चोरी का किया असफल प्रयास विद्यालय के प्रबंधक ने पुलिस को मामले की दी जानकारी। सुरेरी(जौनपुर) क्षेत्र के मलेथू गांव स्थित एक विद्यालय के कमरे के दरवाजा का ताला काटकर चोरों ने चोरी का किया असफल प्रयास, शनिवार को जानकारी होने पर विद्यालय प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सुरेरी पुलिस मामले की जॉच में जूट गई। जानकारी के अनुसार सुरेरी गांव निवासी श्यामलाल गौतम का क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलेथू में स्थित पार्वती पब्लिक स्कूल के नाम से एक विद्यालय है। विद्यालय के प्रबंधक की माने तो शुक्रवार की…
जौनपुर।”अग्रसर रामलीला समिति छतारी मना रहा स्वर्ण जयंती रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर।क्षेत्रवासियों और जनपद जौनपुर के लिए बड़े गर्व एवं हर्ष का विषय है कि जलालपुर विकास खण्ड के ग्रामसभा छतारी की रामलीला जो वर्ष 1972 में बाल कलाकारों द्वारा शुरू की गई थी, आज वह इस वर्ष 2022 में अपनी स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में मना रही है l गांव के बड़े बुजुर्ग एवं वरिष्ठ पात्रों का कहना है कि गांव की रामलीला ने इन 51 वर्षों में बड़े ही उतार-चढ़ाव देखें परंतु प्रभु श्री राम की कृपा से रामलीला अनवरत चलती रही l रामलीला मंचन की शुरुआत…
जौनपुर:रेलवे ट्रैक पर मिला किशोरी का शव, हत्या की आशंका,मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र का मामला मड़ियाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भूलईपुर गांव निवासी एक किशोरी का शव उसके घर से 500 मीटर दूर गुजर रही रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। ज्ञातव्य हो कि उक्त गांव निवासी जिलाजीत की 16 वर्षीय पुत्री प्रिया प्रजापति जो कि घर में पढ़ाई कर रही थी रात दस बजे के लगभग बिना किसी को बताए घर से बाहर निकली। कुछ देर बाद परिजनों ने उसको खोजना शुरू किया परंतु कुछ पता नहीं चल…
जौनपुर।दोस्तों संग नहाने गया युवक की नदी में डूबने से हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम, बरसठी थाना क्षेत्र का मामला रिपोर्ट-दीपक शुक्ला बरसठी (जौनपुर )थाना क्षेत्र के खुआवां गांव निवासी 11 वी के छात्र की बसुही नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गयी।वह लालपुर घाट में साथियों के साथ नहाने गया था। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। खुआवां गांव निवासी ज्ञान प्रकाश का लड़का 16 वर्षीय आयुष उर्फ छोटे गांव के साथियों के साथ बसुही नदी के लालपुर घाट पर दोपहर बाद नहाने गया था।नहाते समय व नदी के गहरे पानी मे…
व्यापार मंडल ने प्रभारी चिकित्साधिकारी से मिलकर पैथोलॉजी संचालक पर कार्रवाई की मांग, पैथोलॉजी संचालक ने नॉर्मल डिलीवरी के लिए वसूल लिए बीस हजार रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता मुंगराबादशाहपुर।पैथालॉजी सेन्टर द्वारा अपने यहां जबरिया रोक कर महिला के नार्मल डिलेवरी के बाद बीस हजार वसूलने का प्रकरण धीरे धीरे जोर पकड़ता जा रहा है। ब्यापार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने आज प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश कुमार से मिलकर पैथालॉजी सेन्टर के संचालक पर कार्यवाही की मांग की है साथ ही चेतावनी दी है यदि प्रशासन कार्यवाही नही करता है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। गौरतलब है कि प्राथमिक स्वास्थ केंद्र के सामने…
जौनपुर । समाजवादी पार्टी द्वारा चलाये जा रहे देश बचाओ देश बनाओ समाजवादी पदयात्रा का 47वां दिन जगह-जगह स्वागत होते हुए बटाऊ बीर चौराहा से महाराजगंज पहुंचा पदयात्रियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव कहा कि समाजवादी पार्टी ही जनता के मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था के मामले उठा रहा है लेकिन सरकार उसे अनसुना कर रही है प्रदेश में कानून का राज नहीं है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आज आम जनता गरीब, किसान, नौजवान की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है किसानों की फसल सूखा और बाढ़ से बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गयी।…

