Author: Jai Singh
मेरा उद्देश्य है आपको ऐसी उपयोगी और प्रेरक सामग्री देना, जो आपके जीवन को नई दिशा दे। साथ ही, यह मंच आपकी आवाज़ को बुलंद करने का माध्यम है — जहाँ आपको मिलेंगी ताज़ा खबरें, रोजगार और शिक्षा से जुड़ी जानकारी, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर सार्थक चर्चाएँ।
गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीए प्रवेश के लिए नया कट ऑफ जारी, यहां मिलेगी पूरी जानकारी सार- विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएससी गणित और बीएससी जीव विज्ञान की प्रवेश परीक्षा में शामिल ऐसे अभ्यर्थी जो बीएससी गृह विज्ञान में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे 27 अगस्त को दीक्षा भवन में प्रवेश ले सकते हैं। विस्तार दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 27 अगस्त को बीए, बीएससी गणित और बीएससी बॉयो में प्रवेश का कट ऑफ जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए कट ऑफ को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया…
डिप्टी सीएम केशव का तंज, कुछ समय बाद कांग्रेस में सिर्फ राहुल, सोनिया और प्रियंका ही बचेंगे सार- वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अब तक बहुत सारे नेता कांग्रेस से आजाद हो गए। एक वो दिन भी आएगा जब कांग्रेस में सिर्फ राहुल, सोनिया और प्रियंका ही बचेंगे। विस्तार वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के सभी पदों से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वह जम्मू कश्मीर में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा थे। उन्होंने शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता सहित अपने सभी…
जौनपुर।बीआरसी पर चार दिवसीय शिक्षिक प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ मनोज कुमार सिंह जलालपुर।क्षेत्र के त्रिलोचन में स्थित बीआरसी कार्यालय पर निपुण भारत के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत सिंह की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी राम कृपाल द्विवेदी रहे। विशिष्ट अतिथि में वरिष्ठ प्रवक्ता डायट जौनपुर राकेश सिंह, मनीष कुमार सिंह एवं प्रभारी वरिष्ठ प्रवक्ता आर.एन. यादव रहे। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी ने सभी विद्यालयों में कायाकल्प के 19 पैरामीटर को पूरा करने के साथ-साथ महिलाओं के लिए अलग से एक और शौचालय बनवाने…
जौनपुर। रामपुर ब्लाक में शनिवार को वर्तमान प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी पूर्ण हो गई है। प्रमुख प्रत्याशी शनिवार को बीडीसी सदस्यों के साथ शक्ति प्रदर्शन करेंगे। शक्ति प्रदर्शन को लेकर पूरा ब्लॉक पुलिस छावनी में तब्दील किया गया है ब्लॉक परिसर में घुसने के लिए मुख्य सड़क से तीन गेटों का निर्माण हो रहा है। पूरा ब्लॉक परिसर बैरिकेडिंग से गूंथा रहेगा। प्रशासन की मंशा है कि ब्लॉक में घुसने के लिए परिंदा भी पंख नहीं फड़फड़ा पाएं। रामपुर ब्लाक प्रमुख नीलम सिंह पत्नी राजेश सिंह के खिलाफ शनिवार को पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी राहुल सिंह…
जौनपुर।जलालपुर थाने पर श्री कृष्ण भगवान का मनाया गया छठी मनोज कुमार सिंह जलालपुर।स्थानीय थाने पर गुरुवार के दिन थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने श्री कृष्ण भगवान का छठी मना कर ऐतिहासिक कार्य किया है । उन्होंने मंदिर पर सुंदरकांड के साथ साथ श्री कृष्ण के भजन का भी आयोजन किया था । जलालपुर थाना अध्यक्ष द्वारा यह पहली बार श्री कृष्ण भगवान की छठी का आयोजन किया गया था । जो अपने आप में एक नया व ऐतिहासिक कार्य है । इससे पहले कभी भी किसी ने ऐसा आयोजन नहीं किया था । आयोजन में आए हुए अतिथियों को…
जौनपुर।रामपुर विकास खंड के दो गावो के बीडीसी के परिजनों ने अगवा कर ले जाने की शिकायत रामपुर और सुरेरी थानाध्यक्ष से की है जौनपुर।रामपुर ब्लॉक पर आ रहे अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन के लिए दो गांव के बीडीसी परिजनों ने प्रत्याशी द्वारा अपहरण कर उठा ले जाने की शिकायत गुरुवार को सुरेरी एवं रामपुर थानाध्यक्ष से किया है। सुरेरी थाना क्षेत्र के पाल्हनपुर गांव निवासी नीरज कुमार सरोज पुत्र कमलेश सरोज ने थाने पर पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि हमारे पिता कमलेश सरोज और माता श्यामा देवी बीडीसी सदस्य है। हमारे माता…
जौनपुर।जलालपुर कुटीर पीजी कालेज चक्के में अन्तर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन मनोज कुमार सिंह जलालपुर । कुटीर पीजी कॉलेज चक्के मे राष्ट्रीय शिक्षा नीति की व्यवहारिक चुनौतियां विषय पर आई.क्यू.ए.सी. प्रकोष्ठ एवं शिक्षा संकाय द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर दुबे प्रोफेसर मोन्टविलर यूनिवर्सिटी फ़्रान्स विषय के विविध पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के छात्रो को विषयो का चिंतन करने की आवश्यकता है न की रटने की। नई शिक्षा नीति वैश्विक स्तर पर अनिवार्यता को रेखांकित करते हुए कहा की नई शिक्षा नीति का मूल आधार तथा छात्रों के अंदर अपने…
जानिए जिस तरह से कांग्रेस गठित है इस समय हाई कमान और गांधी परिवार एक मायने रखते हैं कांग्रेस की रणनीति में पॉलिटिक्स में तो यह कह देना कि वो तो किनारे कर दिए जाएंगे और उसको एकदम फ्री हैंड मिलेगा ये तो एकदम अनरियलिस्टिक बातें हैं। एक फंक्शनिंग करनी पड़ेगी कि गांधी परिवार की बात भी सुनी जाए और इनको सिर्फ ठप्पे की तरह नहीं देखा जाए, रबर स्टैंप की तरह नहीं देखा जाए। कुल मिलाकर तो कदम मिलाकर ही चलना पड़ेगा।’ गांधी परिवार से बाहर अगर कोई कांग्रेस का अध्यक्ष बनता है तो क्या उसे काम करने के…
जौनपुर।रामपुर थाना के जमालापुर चौकी क्षेत्र स्थित गंधौना मधुपट्टी गांव के जंगल में बुधवार की देर शाम वृद्ध की शव देखे जाने से सनसनी फैल गई। जिसकी पहचान फौजदार गौतम पुत्र गोपी गौतम उम्र करीब 70 वर्ष हुई। बुधवार की शाम चरवाहों ने खेत में वृद्ध आदमी की शव को देखकर शोर मचाने लगे। अगल बगल के चरवाहे इकट्ठा होकर देखा की एक वृद्ध आदमी का शव खेत में पड़ा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज जमालापुर कश्यप कुमार सिंह मयफोर्स पहुंचकर शव का शिनाख्त कराया। और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम प्रधान और…
जौनपुर।अच्छे कार्य करने वालो को किया जायेगा पुरस्कृत, लापरवाहों को किया जायेगा दण्डित: जिलाधिकारी जौनपुर।जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की मासिक बैठक जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी करंजाकला, रामनगर एवं खुटहन द्वारा विकास खण्ड में उनके द्वारा किये गये पर्यवेक्षणीय एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सम्बर्धन में किये गये कार्यो की 05 मिनट की पी०पी०टी० के माध्यम से प्रस्तुतीकरण किया गया। डीएम ने कहा जो लोग अच्छा कार्य कर रहे है उन्हें पुरस्कृत किया किया जायेगा जो लोग शिक्षा व्यवस्था को लेकर लापरवाही करेंगे उन्हें दण्डित किया जायेगा। जिलाधिकारी के द्वारा…

