Author: Admin

हमारी कोशिश है आपकी भाषा में, आपके लिए ऎसी सामग्री देने की जो आपको ज़िंदगी में आगे बढ़ने में मदद दे। और एक मंच, आपकी आवाज़ उठाने के लिए। इसलिए आप यहां पाएंगे ताज़ातरीन खबरों से लेकर नौकरी, शिक्षा और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर की उपयोगी चर्चा।

Up

थाने के अंदर युवक ने धारदार हथियार से गला रेत लिया, मचा हड़कंप मानिकपुर (प्रतापगढ़)। प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर थाने में शुक्रवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हिरासत में रखे एक युवक ने अचानक धारदार हथियार से अपना गला रेत लिया। घटना से थाने में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मी आनन-फानन में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया। एसपी ने थानाध्यक्ष को किया निलंबित घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ कार्यालय में हड़कंप मच गया। एसपी ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष मानिकपुर…

Read More
Up

हिस्ट्रीशीटर प्रवीन मिश्रा की मौत के 72 घंटे बाद पिता के पास से पिस्टल बरामद, गांव में पसरा सन्नाटा जौनपुर।मीरगंज थाना क्षेत्र के बर्मनियाव (भोज के पूरा) गांव में तीन दिन पहले हुई हिस्ट्रीशीटर प्रवीन मिश्रा की रहस्यमयी मौत के बाद गांव में अब भी दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना के 72 घंटे बीत जाने के बावजूद ग्रामीण खुलकर कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं, जबकि पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रवीन मिश्रा की मौत सिर में गोली लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ…

Read More
Up

जौनपुर की बेटी सोनाली बनी यूपी महिला टी-20 टीम की कप्तान, गांव में जश्न का माहौल चंदवक (जौनपुर), 24 अक्टूबर 2025। जौनपुर जनपद के चंदवक क्षेत्र स्थित लोकापट्टी गांव की बेटी सोनाली सिंह ने एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोनाली को उत्तर प्रदेश महिला सीनियर क्रिकेट टी-20 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। यह खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल बन गया। गांव की गलियों में मिठाई बांटी गई और लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। ग्रामीणों ने सोनाली के घर पहुंचकर उनके माता-पिता और परिवारजनों को…

Read More

पीएम किसान 21वीं किस्त अपडेट: दिवाली पर नहीं आया पैसा, अब नवंबर के पहले हफ्ते में मिलेगी राहत — जानिए पूरी रिपोर्ट नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत करोड़ों किसानों को दिवाली पर बड़ी उम्मीद थी कि त्योहार के मौके पर सरकार 21वीं किस्त का पैसा उनके खातों में डाल देगी। लेकिन किसानों को इस बार निराशा हाथ लगी। केंद्र सरकार ने फिलहाल यह किस्त जारी नहीं की है। अब खबरें आ रही हैं कि किसानों को अगली राहत नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में मिल सकती है। माना जा रहा है…

Read More
Up

सुजानगंज में बुजुर्ग का शव बरामद, नदी किनारे मिलने से फैली सनसनी झाड़-फूंक के लिए घर से निकले थे, अगले दिन संदिग्ध हालात में मिला शव जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के बाबूपुर फत्तूपर ग्राम पंचायत में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने नदी किनारे एक बुजुर्ग का शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। मृतक की पहचान सुल्तानपुर जिले के करौंदी कला थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव निवासी 55 वर्षीय बसंतु पाल पुत्र बिहारी पाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बसंतु पाल झाड़-फूंक का…

Read More
Up

लग्ज़री कार से कर रहे थे पशु तस्करी, पुलिस के हत्थे चढ़े दो तस्कर बिना नंबर की अर्टिका और दो बछड़े बरामद — पशु क्रूरता व गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज जौनपुर (खेतासराय)। पशु तस्करों ने पुलिस की निगरानी से बचने के लिए अब नया और हाईटेक तरीका अपना लिया है। ये तस्कर लग्ज़री कारों का इस्तेमाल कर पशुओं की तस्करी कर रहे हैं, ताकि पुलिस को शक न हो सके। बीती गुरुवार रात पुलिस ने मुख़बिर की सूचना पर खेतासराय थाना क्षेत्र के लेदरही निर्माणाधीन पुलिया के पास से बिना नंबर की एक अर्टिका कार के साथ दो…

Read More

प्रयागराज के सिविल लाइंस में पत्रकार की चाकू मारकर हत्या, दो घंटे बाद मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार प्रयागराज। शहर के सिविल लाइंस इलाके में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां स्थानीय पत्रकार लक्ष्मी नारायण सिंह (एल.एन. सिंह) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के महज दो घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाद बना हत्या की वजह एडिशनल सीपी कानून-व्यवस्था अजय पाल शर्मा ने बताया कि 22 अक्टूबर को…

Read More

सोहनी गाँव के शिव मंदिर परिसर में मिला अज्ञात नवजात शिशु का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप केराकत : थानागद्दी चौकी क्षेत्र के सोहनी गाँव स्थित शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों ने मंदिर प्रांगण में एक नवजात शिशु का शव पड़ा देखा। सुबह करीब पाँच बजे टहलने निकली महिलाओं ने सबसे पहले यह दृश्य देखा और शोर मचाकर गाँव के लोगों को एकत्र कर लिया। घटना की सूचना तत्काल थानागद्दी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति…

Read More
Up

महिला शक्ति मिशन के तहत रामपुर में महिलाओं और बच्चों को किया गया जागरूक थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में चला जनजागरूकता अभियान रामपुर (जौनपुर)। महिला शक्ति मिशन के तहत शुक्रवार को थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम नगर पंचायत रामपुर कस्बा के पुरानी बाजार व चट्टी चौराहे पर आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएँ, छात्राएँ, व्यापारी एवं स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों तथा साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। महिला कांस्टेबल पूजा…

Read More

आज की 25 बड़ी खबरें | देश-दुनिया की ताज़ा अपडेट | 24 अक्टूबर 2025 | Hind24TV Special 1. रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों से तेल बाजार में हलचल अमेरिका द्वारा रूस की प्रमुख तेल कंपनियों पर नए प्रतिबंध लगाने के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें बढ़ गईं। भारत सहित एशियाई देशों में आयात लागत बढ़ने का खतरा। 2. अमेरिकी राष्ट्रीय ऋण 38 ट्रिलियन डॉलर के पार अमेरिका का कर्ज़ अब तक के उच्चतम स्तर पर — 38 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा। अर्थशास्त्रियों ने चेतावनी दी कि इससे वैश्विक मुद्रास्फीति पर असर पड़ेगा। 3. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा – ‘भारत आज…

Read More