Author: Girdhari Pandey

Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।

Up

शांति एवं सौहार्द बनाए रखने को लेकर बक्शा थाना पर पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने नागरिकों से की संवाद, अफवाहों से बचने की अपील जौनपुर, 18 अगस्त। जनपद के पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में थाना बक्शा परिसर में सोमवार को पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में क्षेत्राधिकारी सदर सहित थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिक, जनप्रतिनिधि, एवं विभिन्न समुदायों के प्रबुद्धजन उपस्थित रहे। मीटिंग का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखना था। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने उपस्थित नागरिकों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि समाज…

Read More
Up

पारिवारिक कलह ने ली मासूम की जान: मां ने तीन बच्चों संग खाया ज़हर, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर जौनपुर (शाहगंज) । जनपद के शाहगंज क्षेत्र अंतर्गत सबरहद गांव में सोमवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहाँ पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ ज़हर खा लिया। इलाज के दौरान छह वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला सहित दो अन्य बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, सबरहद गांव निवासी सविता (पत्नी दीपचंद) सोमवार…

Read More

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न 103 शिकायतों में से 12 का मौके पर निस्तारण, आपदा मामलों में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त बदलापुर (जौनपुर) स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी डॉ. दिनेशचंद्र की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ सहित अनेक जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जनपदवासियों की समस्याओं की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया…

Read More
Up

राज्यमंत्री की पहल से कश्मीर में मृत ऑपरेटर के परिजनों को मिला मुआवजा ₹16.83 लाख का चेक सौंप परिजनों के पोछे आँसू खेतासराय (जौनपुर): जम्मू-कश्मीर में काम के दौरान दुर्घटना में मारे गए जौनपुर निवासी क्रेशर ऑपरेटर विकास पासवान के परिवार को आखिरकार न्याय और राहत मिली। उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के हस्तक्षेप के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों को ₹16.83 लाख का मुआवजा प्रदान किया गया। मूल रूप से एतमादपुर, खेतासराय निवासी विकास पासवान शिवालय कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे। बीते 12 जुलाई 2024 को कार्य के दौरान उनकी मौत…

Read More

अर्सी नदी पुलिया पर अधेड़ का शव मिलने से सनसनी रिपोर्ट-निशांत सिंह बरसठी (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव के पास स्थित अर्सी नदी की पुलिया पर सोमवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त गद्दोपुर मड़ियाहूं निवासी दिनेश पाल (50) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश पाल रविवार की शाम पास के गांव पिपरिया (चकनरायनपुर) में एक तेरहवीं भोज में शामिल होने गए थे। देर शाम घर लौटते समय वह…

Read More

देशी शराब दुकान में चोरी के मामले में बरसठी पुलिस ने दो आरोपितों को किया गिरफ्तार रिपोर्ट-निशांत सिंह बरसठी (जौनपुर)। स्थानीय थाना पुलिस ने देशी शराब व बियर की दुकान में चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी सोमवार को आदमपुर तिराहे के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने निगोह निवासी कल्पनाथ यादव और एक नाबालिग को पकड़ा। इनके कब्जे से चोरी की गई नकदी ₹1500 बरामद हुई है। उल्लेखनीय है कि बीते 18/19 मई की…

Read More

जौनपुर: जन्माष्टमी पर तलवार से केक काटने वाला युवक गिरफ्तार, दो नाजायज तलवारें बरामद जौनपुर (रामपुर), 18 अगस्त 2025: जिले के रामपुर थाना क्षेत्र में जन्माष्टमी के अवसर पर कानून का उल्लंघन करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो पुलिस तक पहुंचा, जिसमें वह तलवार से केक काटता हुआ नजर आ रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से दो नाजायज तलवारें भी बरामद की हैं। वीडियो वायरल, पुलिस हरकत में घटना जन्माष्टमी के दिन की बताई जा रही है। वायरल…

Read More

गणेश वंदना से गूंजा मछलीशहर, गणपति पूजा महासमिति ट्रस्ट का 22वां समारोह भव्यता के साथ संपन्न पीहू खरे की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, विशिष्ट अतिथियों ने की मुक्त कंठ से प्रशंसा मछलीशहर, जौनपुर। श्री गणपति पूजा महासमिति ट्रस्ट का 22वां पुरस्कार वितरण एवं शपथ ग्रहण समारोह एक सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले चुका था, जब नगर की प्रतिभाओं ने मंच पर अपनी कला का अनुपम प्रदर्शन किया और समाजसेवी मंचों से प्रेरक संदेशों की गूंज सुनाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. रागिनी सोनकर, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश शर्मा,…

Read More

कोटगांव में ग्रामीणों का सड़क निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन, “रोड नहीं तो वोट नहीं” का लगाया नारा जौनपुर, रामपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटगांव (विशेनपुरा) के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। चौरा माता मंदिर के समीप एकत्र हुए दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने “रोड नहीं तो वोट नहीं” का नारा लगाते हुए ऐलान किया कि जब तक गांव में पक्की सड़क नहीं बनेगी, तब तक वे आगामी चुनावों में वोट का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से गांव में चकरोड तो मौजूद है, लेकिन आज तक उस पर पक्की…

Read More

Jaunpur :बदलापुर थाने में जन्माष्टमी पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल, थाना प्रभारी निलंबित जौनपुर | जनपद के बदलापुर थाना परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक जौनपुर ने तत्काल प्रभाव से बदलापुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो में थाने के अंदर मंच पर बार डांसर्स को अश्लील गानों पर नाचते…

Read More