Author: Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।
दो दशक बाद खुला रास्ता, तहसीलदार की कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जौनपुर। केराकत तहसील के अंतर्गत नाउपुर गांव के राजेपुर पुरवा में वर्षों से बाधित रास्ता आखिरकार शनिवार को प्रशासन की सक्रियता से अतिक्रमणमुक्त हो गया। तहसीलदार केराकत ने राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से अवैध कब्जा हटवाया। इस कार्रवाई से ग्रामीणों में खासा उत्साह है और उन्होंने प्रशासन की खुले दिल से सराहना की। ग्रामीणों के अनुसार, ब्राह्मण बस्ती को जोड़ने वाले इस रास्ते पर गांव के शमशेर बहादुर और अन्य लोगों ने पिछले दो…
जौनपुर में अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर बाजार में बीती देर रात में लगभग साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार एक पिकअप ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दिया, जिससे बाइक सवार दो युवक की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जलालपुर थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव निवासी अर्जुन चौहान अपनी बाइक से गांव के ही विनोद चौहान और महेश के साथ बीती रात में लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में रिश्तेदार के यहां…
जौनपुर: खुटहन पुलिस टीम ने दहेज हत्या से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार जौनपुर:पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज के कुशल पर्यवेक्षण में प्र0नि0 खुटहन मुन्नाराम धुसिया द्वारा मय हमराही कर्मचारी गण की सहायता से मु0अ0सं0-115/2025 धारा- 85,80(2) बी0एन0एस0 व 3/4 डी0पी0 एक्ट थाना खुटहन जनपद जौनपुर से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्तगण 1. भवानी प्रसाद शर्मा पुत्र स्व0 राजबली उम्र लगभग 56 वर्ष 2.अभिषेक शर्मा पुत्र भवानी प्रसाद शर्मा उम्र लगभग 30 वर्ष 3. शैलेश शर्मा…
लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर ग्रामीणों में जताया आक्रोश, ठेकेदार पर लगाया घटिया निर्माण करने व मनमानी का आरोप जेई द्वारा फोन पर गुणवत्ता में सुधार कराने के आश्वासन पर शांत हुए ग्रामीण जौनपुर। रामपुर विकासखंड के पठखौली से पाल्हनपुर को जोड़ने वाली पठखौली भदखिन को जाने वाली जिर्ण मार्ग के रिपेयर के दौरान ग्रामीणों द्वारा ठेकेदार पर मनमानी व घटिया निर्माण करने का आरोप लगाते हुए लोक निर्माण विभाग के खिलाफ किया जमकर प्रदर्शन। जानकारी के अनुसार विकासखंड रामपुर के ग्राम पठखौली से पाल्हनपुर को जोड़ने वाली पठखौली भदखिन मार्ग जर्जर व जगह जगह गड्ढा हो जाने…
काटन मिल में लगी भीषण आग, आठ करोड़ का नुकसान भदोही। कोतवाली के कार्पेट सिटी स्थित एक काटन मिल में रात दो बजे भीषण आग लग गई। आग लगने से आठ करोड़ का नुकसान हो गया। आग पर काबू पाने के लिए पांच जिलों की अग्निशमन वाहनों को बुलाया गया था। चार से पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरा मिल जलकर खाक हो गया था। रात करीब डेढ़ से दो बजे मिल की मशीन में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग पकड़ लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब…
जौनपुर: जलालपुर पुलिस टीम ने गोवध करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक पिकअप, 06 राशि गोवंश, 04 मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद, मनोज कुमार सिंह पत्रकार जौनपुर:पुलिस उप महानिरीक्षक वाराणसी व पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध की रोकथाम व आपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत, जौनपुर के कुशल पर्यवेक्षण में आज दिनांक 17.04.2025 को थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह मय हमराहियान उ0नि0 राकेश राय, उ0नि0 राम अवतार यादव, उ0नि0 अभिमन्यु राय, हे0का0 माधव सिंह, हे0का0 अखिलेश सिंह, हे0का0 चन्दन सिंह, का0 चालक दीपक…
यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का रिजल्ट एसपीएस कंप्यूटर सेंटर रामपुर पर निशुल्क देखें जौनपुर जिले के रामपुर मार्केट के गोपालापुर तिराहा पर एस पी एस कंप्यूटर सेंटर तिवारी बिल्डिंग में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड का रिजल्ट फ्री में देखा जाएगा और प्रिंट भी दिया जाएगा और जो व्यक्ति आने में असमर्थ है उनको फोन के माध्यम से भी उनका पर रिजल्ट का परिणाम बताया जाएगा और मार्कशीट व्हाट्सएप पर भेजा जाएगा, श्याम अनुज पाण्डेय जी, आपकी पहल अद्वितीय है! यूपी बोर्ड परिणाम और नि:शुल्क प्रिंटआउट प्रदान करने के लिए आपका योगदान प्रशंसनीय है। आप छात्रों के लिए…
जौनपुर की नई मुख्य विकास अधिकारी बनीं IAS मृणाली जोशी, साईं सीलम तेजा प्रयागराज स्थानांतरित जौनपुर:जिले को नई मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) मिल गई हैं। 2021 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी मृणाली जोशी को जौनपुर का नया सीडीओ नियुक्त किया गया है। वे अब तक गोरखपुर में संयुक्त मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर के पद पर कार्यरत थीं। मृणाली जोशी पुणे, महाराष्ट्र की निवासी हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक और लोक प्रशासन (पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन) में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। उनकी प्रशासनिक सेवा की शुरुआत अलीगढ़ में संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद से हुई थी। इसके बाद शासन ने…
शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल करता रहा दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज जौनपुर,केराकत। क्षेत्र के ग्राम पेसारा निवासी सत्यम कश्यप पर शादी का झांसा देकर तीन वर्ष से अधिक समय तक दुष्कर्म करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने अपराध से संबन्धित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि युवती और सत्यम कश्यप आपस में रिश्तेदार है। रिश्तेदारी का फायदा उठाकर सत्यम कानपुर युवती के घर आया करता था। और युवती को अपने प्रेम जाल में फांसकर शादी का वादा करके तीन वर्ष से अधिक समय तक दुष्कर्म करता रहा। ज़ब युवती…
UP News:यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 16 आईएएस अफसर इधर से उधर, अयोध्या के डीएम का हुआ ट्रांसफर
यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 16 आईएएस अफसर इधर से उधर, अयोध्या के डीएम का हुआ ट्रांसफर
