Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
जौनपुर:पिता व बहन को भरण पोषण न देने पर कोर्ट ने दान पत्र किया खारिज, नेत्रहीन पिता को धोखा देकर कलयुगी पुत्र ने लिखवा लिया था दान पत्र: मछलीशहर।ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ ने पिता के पुत्र के पक्ष में लिखे गए दान पत्र को खारिज कर दिया। न्याय की दिशा में एक बेहतरीन और ऐतिहासिक निर्णय तहसील में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि ग्राम कटाहितखास गांव निवासी रामधनी बिन्द पुत्र स्वर्गीय बुधिराम को दोनों आंखों से बिल्कुल दिखाई नहीं पड़ता है। उनके दो लड़के रमाकांत और शशिकांत हैं और एक अविवाहित पुत्री माधुरी है। नेत्रहीन…
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 65 वर्षीय वृद्ध को रौंदा, मौके पर ही मौत अवैध खनन बना मौत का कारण जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी बाजार में गुरुवार को एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रैक्टर ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचल दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान 65 वर्षीय लालजी वर्मा निवासी कानुवानी थानागद्दी के रूप में हुई है। वह बाजार में रिश्तेदारी में पड़ी शादी का सामान खरीदने आए थे…
जौनपुर पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ का चला तबादला एक्सप्रेस चार थाना प्रभारी हुए इधर से उधर
मध्यमा परीक्षा में अम्बाजी माध्यमिक संस्कृति विद्यालय सेहरा रामपुर की भूमिका बनी प्रदेश टॉपर ,बढ़ाया जनपद का मान जौनपुर जिले के रामपुर विकास खंड के सेहरा गांव स्थित अंबाजी आश्रम माध्यमिक संस्कृत विद्यालय की मेधावी छात्र भदोही जनपद के सुरियावां क्षेत्र के भोरी गांव निवासी पगुधारी बिंद की पुत्री भूमिका ने उत्तर प्रदेश मध्यमा (कक्षा 12) में 85.21% अंक के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जौनपुर का मान बढ़ाया है। जिले की बेटी के परचम लहराने की जानकारी होने पर विद्यालय प्रधानाचार्य विभूति नारायण त्रिपाठी (गणेश महाराज)वह विद्यालय के शिक्षकों ने खुशी जताई प्रदेश में टॉपर होने की…
गोंडा के सास-दामाद के भागने के मामले में नया मोड़, ससुर ने सुनाई कुछ और कहानी; उत्तर प्रदेश में एक और सास दामाद की लव स्टोरी सामने आई है। जिस तरह से अलीगढ़ के सास और दामाद के बीच चले प्यार के किस्सों ने सुर्खियां बटोरी थी ठीक उसी तरह अब ये मामला भी तेजी से वायरल हो रहा है। एक और सास दामाद की लव स्टोरी सामने आई है। जिस तरह से अलीगढ़ के सास और दामाद के बीच चले प्यार के किस्सों ने सुर्खियां बटोरी थी ठीक उसी तरह अब ये मामला भी तेजी से वायरल हो रहा…
मकान मालिक की पत्नी को भगाकर किरायेदार ने किया दूसरा विवाह, न्यायालय के आदेश पर छ: आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा हुआ दर्ज 7 महीने बाद न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा, जौनपुर। न्यायालय के आदेश पर लाइन बाजार थाना पुलिस नें लगभग 7 माह पूर्व घटी एक घटना के सन्दर्भ में सोमवार क़ो छ: आरोपितों के विरुद्ध अपहरण, अवैध सम्बन्ध बनाने, शादी शुदा होते हुए दूसरा विवाह करने, हत्या की साजिश आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सुरेश सिंह क़ो सौंपी है। मालूम हो कि थाना क्षेत्र के किशुनपुर मोहल्ला राजाराम सिंह कॉलोनी निवासी…
पुलिस ने एक अभियुक्त को देशी तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ किया गया गिरफ्तार—- रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —– पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी केराकत के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 29.04.2025 को पुलिस टीम द्वारा एक अभियुक्त सर्वेश प्रजापित पुत्र कन्हैया प्रजापति निवासी तुल्लापुर रेहटी थाना जलालपुर जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष को एक देशी तमंचा .315 बोर व पहने हुए पैंट की बायी जेब से एक जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।…
ग्राम प्रधान के द्वारा 50 लाख रूपये का गबन,हाई कोर्ट के आदेश पर जांच जौनपुर।खुटहन ग्राम में ग्राम प्रधान के द्वारा 50 लाख रुपये का गबन करने का लगाया आरोप हाईकोर्ट के आदेश पर जांच अधिकारी नियुक्त। समाजसेवी योगेश यादव,सुभाष पाल, अनिल शुक्ला के द्वारा आरोप लगाया गया कि ग्राम प्रधान ने गांव में विकास कार्य न कराके 50 लाख रुपये निकाल कर गबन कर लिया है। योगेश यादव के द्वारा बताया गया कि ग्राम प्रधान गांव में विकास कार्य को फ़र्जी तरीके से रिबोर,खण्डजा,नाली सरकार की योजना के तहत गांव में विकास के लिए जो पैसा आता है कार्य…
जौनपुर में खड़े ट्रक में टकराई बाइक, पति की मौत, पत्नी घायल रेफर जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर आजमगढ़ हाईवे पर केशवपुर गांव के पास रविवार को देररात खड़े ट्रक में पीछे से बाइक के टकराने से बाइक सवार पति पत्नी घायल हो गये। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां डाक्टरों ने पति को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के बाद से अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के कारणों की…
पांच वर्षीय मासूम के साथ अश्लील हरकत, आरोपी पुलिस के हवाले जौनपुर।जफराबाद कस्बे के ताड़तला मोहल्ले में रविवार शाम एक मंदिर के पास खेल रही पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक युवक द्वारा अश्लील हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। मोहल्ले के लोगों ने मौके पर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ले की कुछ मासूम बच्चियां मंदिर परिसर में खेल रही थीं। इसी दौरान सैयदअलीपुर निवासी खुर्शीद आलम उर्फ मोहम्मद हमजा पुत्र…
