Author: Editor
हिंद 24 टीवी एक हिंदी समाचार और सूचना मंच है, जिसकी स्थापना ईo गिरधारी पाण्डेय द्वारा की गई है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक देश-दुनिया, व्यापार, शेयर बाजार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और अन्य महत्वपूर्ण विषयों से जुड़ी ताज़ा एवं विश्वसनीय जानकारी सरल हिंदी भाषा में पहुंचाना है। हम निष्पक्ष, सटीक और उपयोगी समाचार सामग्री प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हिंद 24 टीवी का लक्ष्य डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों को तेज़, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण जानकारी उपलब्ध कराना है, ताकि वे हर महत्वपूर्ण अपडेट से जुड़े रह सकें।
रेहटी गांव में तीन भैंसों की चोरी, पशुपालकों में दहशत रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर। थाना क्षेत्र के रेहटी गांव में शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने घर के पास बंधी तीन भैंसों को चुरा लिया। चोरी की इस घटना का पता रविवार सुबह तब चला, जब भैंस मालिक रवि शंकर मौर्य ने मवेशियों को गायब पाया। चोरी गई भैंसों की कीमत करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है। रवि शंकर ने बताया कि घर से कुछ दूर आधा दर्जन मवेशियों को बांधा गया था। रात में एक पिकअप गाड़ी और उसके आगे बाइक सवार गांव में घूमते दिखे थे,…
Jaunpur News:रामपुर पुलिस ने देशी बम एवं 45000 नगद के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार रिपोर्ट-निशांत सिंह जौनपुर।रामपुर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 45 हजार रुपए नगद और चार देसी बम के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस अधीक्षक जौनपुर के दिशा निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियोँ की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकार महोदय मडियाहू के मार्गदर्शन व थाना अध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक कमलेश कुमार अपने हमराहियों कांस्टेबल त्रिलोकी नाथ सिंह व कांस्टेबल पंकज…
Jaunpur News:दुकान में लगी आग, सिलेंडर हुआ ब्लास्ट रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह जलालपुर —- नेशनल हाईवे पर मिश्रा रेस्टोरेंट के पास स्थित एक छप्पर में चल रही नास्ते व मिठाई की दुकान में आग लग गई। धीरे धीरे आग विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतना तीब्र था कि गरम होकर गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया । लेकिन किसी के हताहत कि सूचना नहीं है । दुकान मालिक बालचंद बाईक निकालते समय थोड़ा जल गये । जिनका उपचार एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हुआ। दुकान मालिक बालचंद ने बताया कि टीवी,फ्रीज, साईकिल, बर्तन सहित दुकान में रखे कागजात राशनकार्ड बैंक पासबुक, आधार…
रामपुर थाना क्षेत्र औरा गांव निवासी पूर्व आईपीएस अधिकारी का निधन, शोक की लहर रिपोर्ट-विष्णुकांत तिवारी जौनपुर। जिले के रामपुर थाना के क्षेत्र के औंरा कायस्थान गांव निवासी पूर्व आईपीएस अधिकारी की हृदय गति रुक जाने से रविवार की रात उनके लखनऊ निवास पर निधन हो गया। निधन का समाचार मिलते ही अधिकारी समेत परिजनों शुभचिंतकों एवं मित्रों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनकी अंतिम संस्कार देहरादून स्थित आईपीएस दामाद के पहुंचने पर देर रात की जाएगी। रामनगर विकासखंड के ग्राम सभा औंरा कायस्थान निवासी पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं राष्ट्रपति से सम्मानित शीतला प्रसाद श्रीवास्तव का लखनऊ निवास पर…
Jaunpur News:ग्राम समाज की लकड़ी को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर मारपीट रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह जलालपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के लालपुर गांव में रविवार शाम ग्राम समाज की कटी विवादित लकड़ी को ले जाने के प्रयास में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष से चंदन सिंह (26 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गहरी चोट आई, जिसके चलते करीब आधा दर्जन टांके लगाए गए। दूसरे पक्ष से कल्लू उर्फ हर्ष पाल और दो महिलाएं भी चोटिल हुई हैं। बताया गया कि गांव समाज की जमीन पर एक पेड़…
Jaunpur News:डेंटिंग वर्कशॉप से पिकअप चोरी,पीड़ित का नहीं दर्ज हुआ मुकदमा जलालपुर। थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर स्थित एक डेंटिंग वर्कशॉप से पिकअप वाहन चोरी होने के चार दिन बाद भी पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। पीड़ित को केवल आश्वासन देकर शांत कराया जा रहा है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के लौकरी परियावां गांव निवासी केडी ने बताया कि पिकअप वाहन उनके भाई अजीत कुमार के नाम पर पंजीकृत है। इसे उन्होंने 13 जनवरी को जलालपुर थाना क्षेत्र के दरवेशपुर गांव स्थित बाबू डेंटर (आसिफ) की दुकान पर डेंटिंग और पेंटिंग कार्य…
रामपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित सात लोगों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा जौनपुर। जिले की रामपुर थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चार गांवों से सात लोगों को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है। रामपुर थाना क्षेत्र के चार गांव के सात लोगों को न्यायालय से जारी विभिन्न मामलों में वारंट के बावजूद न्यायालय में हाजिर नहीं होने के कारण वांछित सात आरोपियों को रामपुर थानाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ला के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर सोमवार की सुबह हमराह पुलिसकर्मियों ने दबिश देकर महेश गौतम,भागीरथी एवं अभिलाख निवासी राघवरामपट्टी, राजकरन यादव…
Jaunpur News:स्व.हंसराज यादव के स्मृति में विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ रिपोर्ट-निशांत सिंह बरसठी जौनपुर : विगत वर्षों की भांती इस वर्ष भी सोतीपुर के मेला मैदान में विशाल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ 22 जनवरी से होने जा रहा है जिसमें कुल 16 टीमे भाग लेंगी। संचालक प्रिंस सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट लगातार कई वर्षों से कराया जा रहा है इस वर्ष प्रथम पुरस्कार के रूप में विजेता टीम को 71000 रूपये दिया जायेगा। द्वितीय पुरस्कार के रूप में विजेता टीम को कम से कम 25000 रुपये दिया जायेगा। जरुरत पड़ने…
स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की मनाई गई पुण्यतिथि रिपोर्ट–निशांत सिंह मछली शहर : स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि महाराणा प्रताप प्रवेश द्वार बामी, मछलीशहर जौनपुर पर स्थित महाराणा प्रताप जी की विशाल मूर्ति पर पुष्पांजलि व दीप जला कर क्षेत्र के सम्मानित जन द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया तथा इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया ,जिसमें महाराणा प्रताप के जीवन,स्वाभिमान व उनके राष्ट्र के प्रति त्याग पर उपस्थित श्री राजेश सिंह , जज सिंह अन्ना , सूर्यप्रताप सिंह व डॉ अरुण सिंह द्वारा विस्तृत रूप से विचार…
चौकी पर तैनात सिपाही अभिषेक तिवारी भी निकला अपहरण कर्ता , पुलिस ने भेजा जेल पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के आदेश पर अपहरण मामले में थानागद्दी चौकी के सिपाही समेत 3 की गिरफ्तारी से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप जिस कोतवाली में तैनात था, वहीं से गया जेल नए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने दिया स्पष्ट संदेश – अपराधिक तत्वों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों ना हो जौनपुर। जौनपुर के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ द्वारा थाना गद्दी चौकी पर सिपाही को अपहरण के आरोप में जेल भेजे जाने की खबर ने पुलिस महकमे…
