Author: Jai Singh
बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं। जी दरअसल वह अपनी फिल्म डार्लिंग्स में हम्जा के किरदार से सुर्खियों में बने हुए हैं। आपको याद हो तो फिल्म में उन्होंने आलिया भट्ट के एब्यूसिव हस्बैंड का किरदार निभाया था, और उसके बाद उनकी एक्टिंग की तो तारीफ हुई लेकिन इस रोल से उनकी निगेटिव छवी दर्शकों के जहन में बस गई। हालांकि, अच्छी एक्टिंग के कारण उनकी लोकप्रियता भी काफी बढ़ रही है। जी हाँ और आज आलम यह हो चुका है कि दूर-दूर से उनके लिए शादी के प्रपोजल आ रहे हैं। विजय वर्मा हाल ही में…
आदिवासी समाज के उत्थान को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास को लेकर सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार आदिवासी भाइयों के विकास के लिए तत्पर है.पिछले साल हमने उनके लिए 18 योजनाएं घोषित की हैं. आदिवासी समाज के लिए राशन उसके गांव पर पहुंच रहा है.मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू होने जा रहा है.आदिवासी समाज के युवाओं और लोगों को लोन दिया जा रहा है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम शिवराज ने कहा कि कांग्रेस ने भारत को तोड़ने का काम किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के…
जबकि अमेरिका ने कहा है कि नए मेंटेनेंस पैकेज में नई क्षमताएं, हथियार या कोई गोला बारूद शामिल नहीं होगा. भारत और अमेरिका का टू प्लस टू डायलॉग 7 सितंबर को हुआ था. जब यह बैठक चल रही थी तभी अमेरिका ने कांग्रेस के एक प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसमें पाकिस्तान के F-16 विमानों को मरम्मत पैकेज देना शामिल था. अमेरिकी विदेश विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद विरोधी गतिविधियों में एक बड़ा सहयोगी है. पहले से चली आ रही नीति के हिसाब से अमेरिका बेचे गए हथियारों की मरम्मत के लिए काम करेगा. भारत का…
कम दबाव का क्षेत्र पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर है, जिसमें संबंधित चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है. अगले 24 घंटों के दौरान यह और अधिक चिह्नित हो जाएगा. विंड शीयर जोन समुद्र तल से 3.1 और 7.6 किमी के बीच दक्षिण प्रायद्वीप पर लगभग 15 डिग्री उत्तर में अक्षांश के साथ चल रहा है. इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव के कारण अगले 24 घंटे के दौरान, आंध्र प्रदेश, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना, उत्तराखंड और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश के…
कंगना रनौत ने ब्रह्मास्त्र के निर्देशक अयान मुखर्जी और निर्माता करण जौहर के खिलाफ एक बार फिर चौंकाने वाले दावे किए हैं. अभिनेत्री, जो कई सालों से करण के साथ अपनी नोक-झोंक को लेकर चर्चा में हैं, ने आरोप लगाया है कि अयान ने बाहुबली की सफलता को देखने के बाद ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर कपूर के किरदार का नाम बदल दिया है. कंगना के अनुसार, फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम ‘शिवा’ नहीं बल्कि ‘जलालुद्दीन रूमी’ था. लेकिन, बाद में फिल्म में रणबीर के नाम के साथ शीर्षक भी “बदल” दिया गया. कंगना ने यह भी दावा किया…
पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। प्रवीन शर्मा ने शिकायत में बताया की हिसार में एयरपोर्ट होटल में 10 मई 2021 को आरोपित सातरोड़ निवासी शहनवाज खान और उसकी पत्नी मीना बेगम से मिला था। आरोपिताे ने उसे क्रिप्टो अकाउंट में करीब दो करोड़ की किप्टो करेंसी दिखाई और कई करोड़ रुपये की प्रोपर्टी उनके नाम होने का दावा किया। इसके बाद ये दोनों पति पत्नी कई दिनों तक उसे छह महीने में पैसे डबल करने का प्रलोभन देते रहे, जब उसे लगा कि इनका करोड़ों का हिसाब किताब है। तो उसने इन पर…
क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में शनिवार को तेजी देखी गई है. क्रिप्टो मार्केट कैप 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है. Shiba Inu (SHIB) आज सबसे ज्यादा ट्रेंडिंग क्रिप्टो है. वहीं, सबसे ज्यादा फायदा आज Terra (LUNA) को हुआ है. जबकि, सबसे ज्यादा नुकसान में Terra Classic (LUNC) रही है. ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट 6.2 फीसदी बढ़कर 1.05 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. वहीं, ट्रेडिंग वॉल्यूम 43.64 फीसदी के उछाल के साथ 104.21 अरब डॉलर हो गया है. फीसदी है. जबकि, सभी स्टेबलकॉइन्स का वॉल्यूम 97.91 अरब डॉलर या पिछले 24 घंटों में कुल क्रिप्टो मार्केट वॉल्यूम का…
कोलकाता: चीनी लोन ऐप धोखाधड़ी केस में पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने फ्रॉड चीनी लोन एप्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोलकाता में छापेमारी कर भारी मात्रा में कैश जब्त की है. अधिकारियों ने जानकारी दी है कि 6 परिसरों में रेड मारने पर अब तक 7 करोड़ रुपए कैश बरामद कर लिए गए हैं. फिलहाल, गिनती अब भी जारी है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मनी लॉन्ड्रिंग यानी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत कोलकाता के 6 परिसरों में मोबाइल गेमिंग एप्लीकेशन…
जनसंपर्क प्रभारी अभिनव रंजन ने बताया कि चौक और जानसेनगंज क्षेत्र में 50 से अधिक होटल और लॉज ऐसे पाए गए हैं, जिनके नक्शे नहीं पास हैं। पुराने शहर के होटल और लॉज में तमाम ऐसे हैं जो पीडीए के गठन के पहले के बने हैं। यहां पर मानकों का पालन कैसे होगा, इसे लेकर जिला प्रशासन से अनुमति ली जाएगी। कमेटी अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी, डीएम इस पर निर्णय लेंगे।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर दिया बयान उत्तर प्रदेश :में बच्चा चोरी की अफवाहों के कारण तेजी से बढ़ रही मारपीट की घटनाओं को रोकने के लिए यूपी पुलिस ने कमर कस ली है. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी जिला कप्तानों को निर्देश दिया गया है कि टीम बनाकर ऐसी घटनाओं को होने से रोकें. अफवाह फैलाने वालों पर निगरानी रखें. सोशल मीडिया के जरिए भी जो लोग ऐसे भ्रामक खबरें फैला रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. अभी तक जिन लोगों ने मारपीट की और गोली चलाई…

