Author: Jai Singh
प्रयागराज: हटिया स्थित जर्जर मकान का हिस्सा शनिवार को तोड़ा जाएगा। नगर निगम के इंजीनियरिंग विभाग ने जर्जर मकान का हिस्सा तोड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को जर्जर मकान का विस्तृत सर्वे किया। सर्वे के बाद तय हुआ कि सबसे पहले मकान का वो हिस्सा तोड़ा जाएगा जो कभी भी गिर सकता है। मंदिर से सटे मकान के इस हिस्से का बारजा पूरी तरह खस्ताहाल है। इसके ऊपर टॉयलेट बना है। हालांकि मकान में रहने वाले किराएदारों ने जर्जर हिस्सा तोड़ने की अनुमति मांगी थी। नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने कहा…
प्रयागराज: प्रदेश में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता कब्जा कर रहे हैं। इसका उदाहरण प्रयागराज में ही कचहरी रोड पर देखने को मिल रहा है। इसे लेकर अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिकायत करेंगे। यह बातें प्रदेश की सपा सरकार में मंत्री रहे शिवपाल यादव ने कहीं। प्रयागराज में महंत नरेंद्र गिरि की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होने आए पूर्व मंत्री ने शनिवार सुबह श्रीप्रकाश राय ‘लल्लन राय के आवास पर पत्रकारों से बात की। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने सपा में वापस जाने की संभावना से इंकार किया। भाजपा गठबंधन में शामिल होने की…
कांग्रेस की 150 दिनों की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर निकले राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में 10 सितंबर को विवादित कैथोलिक पादरी जॉर्ज पोन्नैया से मुलाकात की. इस मुलाकात का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अपने भड़काऊ बयानों के लिए जाने जाने वाले पादरी पोन्नैया राहुल गांधी को समझाते नजर आते हैं कि केवल जीसस क्राइस्ट यानी यीशु मसीह ही एकमात्र वास्तविक भगवान हैं, कोई शक्ति देवी या देवता भगवान नहीं हैं. वायरल वीडियो में विवादास्पद पादरी जॉर्ज पोन्नैया राहुल गांधी के सामने जीसस क्राइस्ट को असली भगवान बता रहे हैं और…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार देर शाम जैसलमेर पहुंचे। वह सीमा सुरक्षा बल के दाबला साउथ सेक्टर के मुख्यालय पहुंचे जहां वह बीएसएफ ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट में रात बिताई। इसके बाद आज सुबह अमित शाह प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। इसके बाद गृह मंत्री शाह ने तनोट परिसर में पर्यटन विकास केंद्र की आधारशिला रखी। उस तनोट माता’ के मंदिर पहुंचे शाह जहां पाकिस्तान ने गिराए थे सैकड़ों बम, लेकिन एक भी नहीं फटा साल 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने…
जौनपुर में मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाया गया। इसे सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक मानते हुए दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए। जबकि काला झंडा दिखाने के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर काफिले के साथ निकल रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों के बीच से एक युवक तेजी से बाहर की ओर निकला और काला झंडा दिखाया। इस पर कुछ दूरी पर खड़े सुरक्षाकर्मी दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। मीडिया कवरेज के नाम पर…
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों को जिस बात का इंतजार बीते तीन महीने से है वो इंतजार बस अब खत्म होने वाला है. आज से 20 दिनों बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मोदी सरकार त्योहारों पर बड़ा तोहफा देने वाली है. और कब ये तोहफा मिलेगा इसी तारीख भी सामने आ गई है. 28 सितंबर, 2022 को नवरात्रि शुरु होने के दो दिनों के बाद सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए अपना खजाना खोलने वाली है. 28 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता बढ़ाने का एलान किया…
उत्तराखंड : कैबिनेट ने किए ये 18 बड़े फैसले, 50 फीसदी सीधी भर्ती के जरिए भरे जाएंगे पद आवास विकास विभाग के तहत बिल्डिंग के निर्माण को लेकर चर्चा केंद्र सरकार या राज्य सरकार नियमों में से किसी एक का करना होगा पालन वित्त विभाग के GST को लेकर फैसला बिल लाओ इनाम पाओ स्कीम होगी शुरू शहरी विकास विभाग के तहत एकाउंटिंग के तहत खाद्य विभाग में सहायक नियंत्रक उप यंत्र की नियमवाली में बदलाव प्रधानाचार्य के पदों को भरने के लिए नियमावली में बदलाव50% सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे पद शिक्षा विभाग में दो स्कूलों का हुआ एकीकरण राजीव गांधी नवोदय विद्यालय…
इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद उम्मीद की जा रही थी कि भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत कम होगी, लेकिन केंद्रीय पेट्रोलियम और गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि फिलहाल ऐसी उम्मीद नहीं है, क्योंकि घाटे में चल रहीं पेट्रोलियम कंपनियां अपने घाटे को पूरा करेंगी. उन्होंने कहा कि वैश्विक पैमाने पर पेट्रोलियम पदार्थों के दाम दुनिया के कई देशों में काफी बढ़ गए लेकिन भारत में लोगों के हित का ख्याल रखकर कीमतें नियंत्रित रूप से बढ़ाई गईं. क्रूड ऑयल सस्ता होने के बाद क्या घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम?…
STLA स्मॉल प्लेटफॉर्म पर बनी पहली इलेक्ट्रिक कार है. एवेंजर का एक माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट भी होगा, जो सीएमपी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा. अभी तक, माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट के पावरट्रेन की जानकारी सामने नहीं आई है. एवेंजर को ग्राहक के विकल्प के आधार पर टू-व्हील ड्राइव या फोर-व्हील ड्राइव के रूप में पेश किया जाएगा. एक इलेक्ट्रिक मोटर अधिकतम 95hp की पावर जनरेट करती है. वेरिएंट के आधार पर वाहन में दो या चार इलेक्ट्रिक मोटर लगाई जा सकती हैं. एक जीप के लिए ऑफ-रोड क्रेडेंशियल्स का अच्छा होना महत्वपूर्ण है, क्योंकि यही वह है जिसके लिए वे जाने जाते हैं. तो,…
नई दिल्ली: बीते कुछ समय से अलग-अलग महामारी और बीमारियों की कहर से जूझ रही दुनिया के लिए बर्ड फ्लू को लेकर एक और डराने वाली खबर सामने आई है. डॉल्फिन और पोर्पोइज में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गई है. वैज्ञानिकों ने बुधवार को कहा कि बीते वसंत ऋतु में फ्लोरिडा की एक नहर में मृत पाई गई एक बॉटलनोज डॉल्फिन में बर्ड फ्लू संक्रमण की पुष्टि हुई. इससे एक सप्ताह पहले स्वीडेन में पोर्पोइज में भी इसी तरह के संक्रमण की पुष्टि हुई थी. स्वीडिश अधिकारियों ने सूचना दी थी कि पोर्पोइज में भी उसी प्रकार का एवियन…

