Jaunpur:सामूहिक विवाह योजना में 51 जोड़ो का हुआ विवाह, सामूहिक विवाह कराना पुनित कर्म – राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी

Jaunpur:सामूहिक विवाह योजना में 51 जोड़ो का हुआ विवाह,

सामूहिक विवाह कराना पुनित कर्म – राज्य सभा सांसद सीमा द्विवेदी

रिपोर्ट- अमित पांडेय

सुजानगंज/जौनपुर।राष्ट्रीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुजानगंज में शुक्रवार को स्वर्गीय मुरलीधर पाठक की पुण्यतिथि पर 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ। काशी से आए 51 विद्वानों ने मंत्रोच्चारण के साथ यह विवाह संपन्न कराया। विवाह के लिए कुल तेरह मंडप बनाए गए थे एक मंडप में चार चार जोड़े बैठाए गए। ढोल नगाड़े बजाकर सभी नव दंपतियों का स्वागत किया गया। नव दंपति जोड़ों को उपहार स्वरूप आलमारी, बेड, पंखा आदि भेंट किया गया। पूरे विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया। आयोजक प्रमोद पाठक ने सभी जोड़ों की आगवानी की। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि इससे पुनीत कार्य कुछ हो नही सकता। ऐसी मान्यता है कि बिना कन्यादान के जीवन सफल नहीं होता लेकिन यहां इक्यावन विवाह संपन्न करवाकर प्रमोद पाठक ने अपने पिता को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। इस प्रकार के आयोजन से सुजानगंज की धरती गौरवान्वित है। विधायक अजगरा टी. राम ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है। एक मंडप के नीचे अमीर गरीब, जाति धर्म रहित विवाह कराना पुनीत कार्य है। विधायक सकलडीहा, चंदौली सुशील सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह से क्षेत्र के तमाम लोगों के भार कम हो जायेंगे। गरीबों की लड़की की शादी कराने का जिम्मा अब एक ऐसे नौजवान ने उठाया है जो सभी गरीबों की शादी कराएगा। विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने कहा कि इस पुनीत कार्य का साक्षी मैं भी बना इस पर गर्व की अनुभूति हो रही है। इस प्रकार के आयोजन प्रति वर्ष कराया जाय। इससे पुनीत कार्य कुछ हो नही सकता। कार्यक्रम को विधायक बदलापुर रमेश मिश्र, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष जौनपुर मनोरमा मौर्य, नगरपालिका अध्यक्ष मुंगरा बादशाहपुर कपिल मुनि गुप्त, सतीश सिंह, पूर्व प्रमुख सजल सिंह सुशील कुमार सिंह टिंकू समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन आनंद त्रिपाठी ने किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update