Jaunpur:किन्नर ने सिपाही को पीटा, नग्न अवस्था में करता रहा तांडव,
जौनपुर।चंदवक चौराहे पर एक किन्नर ने एक सिपाही का कलर पड़कर पिटा व नग्न अवस्था में तांडव करता रहा 112 नंबर की पुलिस ने अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने पर ले गई ,बड़ी मान मनौबल के बाद किन्नर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ,
जानकारी के लिए बता दें की किन्नर मुंहाये थाना चोलापुरका रहने वाला बताया जा रहा है, उसका ऑटो ड्राइवर लेकर चंदवक चौराहे पर आया हुआ था, घटना लगभग 11:00 बजे की बताई जा रही है, ऑटो ड्राइवर अपने ऑटो को सड़क पर खड़ा किए हुए था, जिसको हटाने को लेकर सिपाही और ऑटो चालक में कहा सुनी हो गई, सिपाही ने ऑटो का फोटो खींचकर ड्राइवर को दो-चार पड़ाका रसीद कर दिया, उस समय तो ड्राइवर यह धमकी देकर चला गया की आते हैं तब बताते हैं, घटना लगभग 2:00 बजे दिन की है, किन्नर अपने सहयोगी के साथ चंदवक चौराहे पर पहुंचा और ड्राइवर के बताएं अनुसार उस पुलिस का कालर पकड़ कर कई चाटे रसीद कर दिया ,जब अन्य सिपाहियों ने इसका विरोध किया तो वह नग्न अवस्था में होकर चंदवक चौराहे पर दौड़ लगाने लगा, त्योहारी सीजन होने के नाते चौराहा आम पब्लिक से भर गया , गाड़ियों का आवा गमन भी बंद हो गया,करीब आधे घंटे तक तांडव के बाद 112 नंबर की पुलिस ने उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने पर ले गई, जहां बड़ी मान मनौबल के बाद वह शांत हुआ, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है,


