Jaunpur:चोरी के जेवरात के साथ दो महिला गिरफ्तार 

चोरी के जेवरात के साथ दो महिला गिरफ्तार

सरपतहां थाना क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव के पास से चोरी के जेवरात व नकदी के साथ दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार करने में सरपतहां पुलिस को कामयाबी मिली है।

विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक राम नारायण गिरी तथा हेड कांस्टेबल मुकेश यादव कांस्टेबल संजय यादव व महिला आरक्षी मंजूबाला व कोमल सिंह के साथ ठगी व चोरी की घटना को अंजाम देने वाली दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।

महिला आरक्षी द्वारा तलाशी के दौरान दोनों महिलाओं के पास से पायल,सोने की चैन,अंगूठी,सोने का झाला व तीस हजार नकदी बरामद किया गया।

गिरफ्तार दोनों महिला अभियुक्तों की पहचान जनपद के केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित झमका गांव निवासिनी गरीबुन पत्नी आशिक व रेहाना पत्नी करीम के रूप में हुई।पुलिस ने दोनों महिलाओ के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update