Jaunpur:प्रेमी प्रेमिका ने खाया जहर ब्लेड से हाथो की नस काटने की भी की कोशिश
प्रेमी प्रेमिका ने खाया जहर
ब्लेड से हाथो की नस काटने की भी की कोशिश
मरणासन्न अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
मछलीशहर (जौनपुर) 1 मई कोतवाली अंतर्गत एक गांव में एक ही जाति के प्रेमी और प्रेमिका ने गांव के ही प्राइमरी स्कूल के पीछे बीती रात जान देने की नियत से जहर खा लिया। साथ ही दोनों ने अपने हाथ की नशे भी काट ली।
परिजनों को पता चला तो दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों को मरणासन्न अवस्था में परिजन स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि क्षेत्र के एक गांव में एक ही जाति के नाबालिक लड़के और बालिग लड़की के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
लड़के ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी है, जबकि लड़की ने इंटर की। लड़की के उम्र में बड़ा होने के कारण और लड़के के नाबालिक होने के कारण दोनों के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। दोनों के मिलने जुलने पर अंकुश लगाने पर दोनों ने जहर खाकर जान देने का फैसला कर लिया।
शनिवार की बीती रात दोनों गांव के प्राइमरी स्कूल के पीछे पहुंचे और पहले से साथ लाया जहर खा लिया। इसके बाद लड़की ने लड़के के हाथ की नस ब्लेड से काट दी और बाद में अपनी भी हाथ की नस काट ली। लड़की की मां ने रात 12:00 बजे नींद खुलने पर जब लड़की को बिस्तर पर नहीं पाया तो घरवालों को जगा कर लड़की को ढूंढने का प्रयास किया
लड़की की खोज अभी चल रही थी की लड़की बदहवास लहूलुहान हालत में स्वयं घर पहुंची और बताया कि उसने जहर खा लिया है।
इसके बाद लोग लड़के को ढूंढते हुए प्राइमरी स्कूल के पीछे पहुंचे तो वह भी बेहोशी की अवस्था में वहां पड़ा मिला। दोनों के परिजन दोनों को लांद फांद कर स्थानीय सीएससी ले आए। जहां से रात में ही दोनों को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया है।