Jaunpur:मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुने गए बीजेपी के जुझारू नेता मुकेश सिंह बिसेन

Oplus_131072
मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुने गए बीजेपी के जुझारू नेता मुकेश सिंह बिसेन
बरसठी : भारतीय जनता पार्टी ने अपने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी जिसमे अब नए मंडल अध्यक्ष चुने जा चुके है। वही मछली शहर लोकसभा के बरसठी के निगोह मंडल के लिए पुराने मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र मौर्य के ही नाम पर मुहर लगा तो बरसठी मंडल को एक बीजेपी का जुझारू नेता मुकेश सिंह बिसेन को मंडल अध्यक्ष चुना गया। तो पार्टी के नेता व पूर्व सांसद बीपी सरोज व मंडल के पदाधिकारी मुकेश सिंह को घर पर पहुंच कर माला पहना कर मिठाई एक दूसरे को खिला कर बधाई दिए। मुकेश सिंह बिसेन ने कहा कि मुझपर शीर्ष नेतृत्व ने जो अपना भरोसा दिखाया है मै उसपर खरा उतरने का काम करूंगा और पार्टी को मजबूत बनाने में अपना पूरा योगदान दूंगा। इस बात को सुनकर पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुकेश सिंह बीजेपी के जुझारू नेता रहे है। जो पार्टी के लिए बिना पद पर रहे अपना बेहतर योगदान देने का काम किया है।
रिपोर्ट–निशांत सिंह