Jaunpur:सांसद प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह की बेटी ने भाजपा नेता को किया सम्मानित

सांसद प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह की बेटी ने भाजपा नेता को किया सम्मानित
रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह
जलालपुर —- क्षेत्र के छतरीपुर पराऊगंज निवासी भाजपा के कर्मठ नेता नितिन सिंह को शुक्रवार के दिन जौनपुर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह की बेटी सुनीता सिंह ने अपने शहरी आवास पर अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
और उन्होंने कहा कि श्री सिंह के अन्दर पार्टी के प्रति श्रद्धा व वफादारी कूट कूट कर भरी है। पार्टी के प्रति हमेशा समर्पित रहते हैं। और केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की जनहित कल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराकर उन्हें लाभान्वित भी कराते रहते हैं।