Jaunpur :रामपुर थाना परिसर में शांति पीस की बैठक थानाध्यक्ष के देखरेख में सम्पन्न

जौनपुर। जिले की रामपुर थाना पुलिस ने सोमवार की अपराह्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए शांति पीस की बैठक थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह की देखरेख में किया गया। इस दौरान क्षेत्र के प्रधान, नगर के सभासद एवं सभ्रांत नागरिक एवं नगरवासी मौजूद रहे।
रामपुर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने उपस्थित लोगों से कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान ही महाशिवरात्रि एवं मुसलमानों का पवित्र पर्व रमजान भी चालू हो जाएगा उसके साथ ही हिंदुओं का महापर्व होली भी है इसके लिए क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रहे इसके लिए प्रत्येक नागरिकों की जिम्मेदारी है। इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए आप लोगों को सहयोग की जरूरत है उन्होंने उपस्थित ग्राम प्रधानों से कहा कि लोकसभा चुनाव में क्षेत्र में फोर्स मतदान केद्रों पर रुकेगी। अधिकतर मतदान विद्यालयों पर होता है। विद्यालयों पर लैट्रिन बाथरूम सही रहे इसके लिए आप लोग जागरुक होकर उसको सही करवाएं। थानाध्यक्ष ने शांति पीस की मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी अराजक तत्व अगर लोकसभा चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी करता है अथवा चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करता है तो उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दिया कि जो भी संज्ञान में आएगा उसके ऊपर कड़ी से कड़ी करवाई किया जाएगा। बताया कि हमारी पुलिस कुछ अराजक तत्वों, गुटबंदी करने वाले लोगों को चिन्हित कर रही है जिन्हें शांति भंग में पाबंद भी कर रही है।

शांति पीस बैठक के समय वरिष्ठ उपनिरीक्षक अजय कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक, मायाशंकर दुबे, उपनिरीक्षक, राजकुमार भारद्वाज, उपनिरीक्षक, राम अनुज मिश्रा, दिवान प्रमोद कुमार सिंह हेड कांस्टेबल बलवंत सिंह, हेड कांस्टेबल, इंद्रदेव सिंह, कांस्टेबल सोनू यादव रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update