Jaunpur News:संविधान दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह

जलालपुर—-।बयालसी इंटर कॉलेज के मथुरा सिंह सभागार में भारतीय जनता पार्टी मछलीशहर द्वारा संविधान दिवस मनाने के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी में अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष रामविलास पाल ने कहा कि भारत का संविधान विश्व के महान संविधान में है और ड्राफ्टिंग कमेंटी के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर का विशेष योगदान रहा।
उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में देश की विविधता में एकता की विशेषता को समेटा गया है। साथ ही इसका स्वरूप ऐसा है कि यह समय की आवश्यकताओं को पूरा करता रहे। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दिवस है जो हमें राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है और संविधान निर्माताओं के योगदान को पुनः स्मरण करने का अवसर भी देता है।
जिला महामंत्री डॉ अजय कुमार सिंह ने कहा कि हमारा संविधान देश की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए बना है और इसका मूल आधार लोकतंत्र है। संविधान निर्माण में डॉ. भीमराव आंबेडकर के महान योगदान का उल्लेख किया और कहा कि डॉ. आंबेडकर ने संविधान निर्माण के समय देश की एकता अखंडता और कमजोर वर्ग के विकास के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए जरूरी प्रावधान किए। उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद व अन्य नेताओं के योगदान का भी उल्लेख किया।
किसान मोर्चा के जिला महामंत्री सुदर्शन सिंह ने कहा कि हमारे संविधान में महत्वपूर्ण बात यह है कि देश का जनमानस इससे जुड़ा है और जब कभी इसके साथ कोई छेड़छाड़ की जाती है तो उसके विरोध में तेज स्वर उठते हैं। इंदिरा गांधी द्वारा संविधान के दुरुपयोग पर जनता का विरोध इस रूप में सामने आया कि उन्हें सत्ता से भी हटना पड़ा। जिलामंत्री जयेश सिंह ने गोष्ठी का संचालन किया एवं जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार पटेल ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर राकेश शुक्ला,जटाशंकर सिंह,राजेश सोनकर,रणविजय सिंह,पंकज सिंह,स्कन्द पटेल,बृजेश सिंह,श्रवण गुप्ता,अरुण मिश्रा,रामलाल मौर्या,दीपक सिंह, धीरेन्द्र सिंह,विपिन मिश्रा,सुशील निषाद,सौरभ गुप्ता,विपिन सिंह,किशन सिंह,नितेश यादव,सतीश सिंह,आलोक सिंह,सत्यम उपाध्याय,अभय सिंह आदि उपस्थित रहे

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update