Jaunpur News:अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता अवार्ड से सम्मानित किए गए अनिल कुमार पाण्डेय

Jaunpur News:अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता अवार्ड से सम्मानित किए गए अनिल कुमार पाण्डेय
जौनपुर- जनपद के मछलीशहर में आज भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा कार्यालय मछलीशहर में शाखा प्रबंधक विवेक टंडन व विकास अधिकारी पीवी कुमार ने संयुक्त रूप अंतरराष्ट्रीय जीवन बीमा मार्केटिंग रिसर्च ऐसोसिएसन द्वारा प्रदत अवार्ड को शाखा में अनिल कुमार पाण्डेय को देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि अनिल कुमार पाण्डेय भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा मुंगरा बादशाहपुर के इतिहास में पहले गैलेक्सी क्लब मेंबर है और 5 वर्षों से लगातार एमडीआरटी हैं।बता दें कि लिम्रा एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जिसका मुख्यालय विंडसर कनेक्टिकट में है जो की संयुक्त राज्य अमेरिका में है इसका कार्य जीवन बीमा और वित्तीय कंपनियों के लिए काम कर रहे लोगों को उनके उच्च कार्य के अनुसार सम्मान देना है और उनके कार्यों की निगरानी करना होता है। इस अवार्ड के मिलने के बाद मछलीशहर के निवर्तमान सांसद बीपी सरोज, भाजपा नेता अजय शंकर दुबे, भारत गैस एजेंसी बरईपार के प्रोपराइटर संजय त्रिपाठी,पत्रकार प्रेस परिषद के अध्यक्ष डॉ चंद्र प्रकाश मिश्रा, कमला हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर आर बी चौहान, भाजपा नेता राकेश जयसवाल, लालती हॉस्पिटल के संस्थापक डॉक्टर दीपक दुबे, डॉक्टर अरविंद यादव, डॉ अमित कुमार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अनुराग सिंहा, जौनपुर पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, उप जिलाधिकारी मछलीशहर राजेश कुमार चौरसिया, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, पत्रकार सुनील कुमार पाण्डेय सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं दिया। जौनपुर पत्रकार संघ के तहसील अध्यक्ष अनिल कुमार पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।