Jaunpur News:असलहे के बल पर महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
जौनपुर:सुजानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता अपने मायके आई थी। पड़ोस में ही एक लोग के यहां उनका रिश्तेदार आया था। शनिवार की रात में युवती खाना खाकर सोने चली गई। रात में करीब एक बजे युवक युवती के घर में घुस गया और असलहा दिखाकर जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक रात में ही रिश्तेदार के यहां से अपने घर चला गया। सुबह युवती ने थाने में तहरीर दी। युवती की तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी अवधेश चौहान पुत्र हनुमान दीन चौहान निवासी मुरैला बाजार, तेजीबाजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।थाना प्रभारी बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

