गांव में घूम रही तेलंगाना की कार, छत पर लगा ड्रोन कैमरा
रिपोर्ट-निशांत सिंह
जौनपुर बरसठी।स्थानीय थाना क्षेत्र के दंताव गांव में जाती दिखी तेलंगाना नंबर की सफेद कार छत पर लगा ड्रोन कैमरा से भय का माहौल, रात 9 बजे गांव में उड़ा ड्रोन कैमरा वीडियो हो रहा वायरल।

जानकारी के अनुसार दंताव गांव के अंकित शर्मा, रज्जन यादव और अन्य लोगों ने बताया कि बुधवार दोपहर एक सफेद कार जिसका नम्बर प्लेट TG 07 V 3607 तेलंगाना की देखी गई जिसके छत पर ड्रोन कैमरा भी फिट किया गया है। जब कार को देख कर लोगों ने जानकारी लेने के लिए रोकने का प्रयास किया तो वह मौके से कार चालक कार लेकर भाग निकला। इतना ही नहीं जब इस कार को दोपहर में देखा गया उसके बाद रात 9 बजे गांव में ड्रोन कैमरा उड़ता देखा गया। जिसको लेकर गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

