Jaunpur News:गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी गई नम आंखों से विदाई,
महिलाओं ने खेली सिंदूर होली, किया सिंदूरदान
रिपोर्ट-विक्की कुमार गुप्ता
मुंगरा बादशाहपुर। शारदीय नवरात्रि को लेकर मंगलवार को मुंगरा बादशाहपुर क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ नम आंखों से विदाई दी गई। कस्बे के अंजही मोहल्ला में स्थित श्री महागौरी दुर्गा पूजा समिति हनुमान मंदिर पंडाल की महिलाएं पीतांबर वस्त्र धारण कर , लाल चुनरियां ओढ़कर महिलाएं मां की प्रतिमा के पीछे नाचते-गाते संकीर्तन करते हुए चल रही थी। आठ दर्जन से अधिक मां दुर्गा समिति देवी देवताओं की प्रतिमाएं गांव उकनी में बने कुंड में विसर्जित किया गया।
इससे पूर्व महिलाओं में सीता गुप्ता, पूजा गुप्ता ,पिंकी गुप्ता ,सीमा गुप्ता ,मंजू ,अदिति गुप्ता, वेदिका गुप्ता, नव्या गुप्ता, मीठी गुप्ता व जानकी देवी आदि ने मंदिर परिसर में मां दुर्गा के प्रतिमा के साथ सिंदूरदान कर मंगल जीवन व सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद मांगा। साथ ही एक दूसरे को सिंदूर लगे बाद में प्रतिमाओं को लेकर कस्बे का भ्रमण कराया गया। भक्तगण बोलो बोलो दुर्गा मैया की जय की जयघोष समूचा कस्बा गुंजमान हो उठा।
Jaunpur News:गाजे-बाजे के साथ मां दुर्गा को दी गई नम आंखों से विदाई, महिलाओं ने खेली सिंदूर होली, किया सिंदूरदान
Follow on Google News
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Follow on Facebook
Follow on Instagram
Girdhari Pandey
Hind 24 TV एक तेज़, विश्वसनीय और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-दुनिया की ताज़ा खबरें 24×7 प्रदान करता है। यहाँ आपको ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, मनोरंजन, खेल और सामाजिक मुद्दों की हर जानकारी सरल भाषा में मिलती है। हमारा लक्ष्य है सच्ची और सटीक खबरें हर दर्शक तक पहुँचाना।


