Jaunpur News:दुराचार पास्को ऐक्ट सम्बंधित अपराधिक मामलों का संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

दुराचार पास्को ऐक्ट सम्बंधित अपराधिक मामलों का संलिप्त आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर।पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की धर पकड़ के क्रम में थाना सुजानगंज,मछलीशहर व तेज़ीबाजार में दुराचार पास्को व जघन्य अपराधों में संलिप्त वांछित आरोपी को तेज़ी बाजार चौराहे से पचास मीटर आगे कलिंजरा रोड के पास से पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों व वांछित अभियुक्तों की धर पकड़ के क्रम में तेजी बाजार थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने तेज़ी बाजार चौराहे से 50 मीटर आगे कलिंजरा रोड के पास चेकिंग के दौरान तीन थानों का वांछित आरोपी विवेक गिरी उर्फ नाहर गिरी पुत्र महेश गिरी ग्राम चकधसीटा थाना तेजीबाजार को गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के ऊपर थाना सुजानगंज में मारपीट सम्बंधित, मछलीशहर में नाबालिग से दुराचार व तेज़ी बाजार थाने में जघन्य अपराध के मामलों में मुकदमा दर्ज था।जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी।ऐसे में गिरफ्तार आरोपी को चालान हेतु न्यायालय भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 राजेश,श्यामू चौहान,रामबली राम सहित पुलिस टीम रही।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update