नगर पंचायत रामपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया
ध्वजारोहण कर नगर अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी ने दिलाई देश सेवा की शपथ
रिपोर्टर: दीपक शुक्ला,
रामपुर (जौनपुर)नगर पंचायत रामपुर में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री विनोद कुमार जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी श्री कुंवर गौरव सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया एवं महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने उपस्थित लोगों को देश सेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हम सभी को बिना किसी भेदभाव के अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए तथा देशहित को सर्वोपरि रखना चाहिए।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से वरिष्ठ लिपिक मनीष मिश्रा, मुख्यमंत्री फेलो सुगंधा वर्मा, मुकेश मिश्रा, सुभाष चंद्र जायसवाल उर्फ हिप्पी, इरफान अंसारी, राजेंद्र जायसवाल, दीपक जायसवाल, मेराज अहमद, सनोज कुमार, विशाल दुबे, राजा बाबू विश्वकर्मा, लव त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, विपिन दुबे, रिंकू दुबे, शुभम, अमित चौरसिया, अभिनव तिवारी, बृजेश विश्वकर्मा, अच्छे सिंह, राम आसरे, वीरेंद्र पटेल, रविंद्र विश्वकर्मा, अंशु जायसवाल, संजय, सुशील एवं साहिल की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के गीतों व जयघोष के साथ हुआ, जिससे समस्त वातावरण देशप्रेम से ओतप्रोत हो गया।

