प्राथमिक विद्यालय असबरनपुर में मनाया गया बालवाटिका उत्सव —
रिपोर्ट-मनोज कुमार सिंह
जलालपुर।—खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में प्राथमिक विद्यालय असबरनपुर में प्रधानाध्यापक मुहम्मद इमरान व आंगनवाड़ी कार्यकर्ती द्वारा बालवाटिका उत्सव का भव्य आयोजन किया गया ।यह कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दीपिका सिंह पत्नी शैलेंद्र सिंह के देख रेख में कराया गया।इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक मुहम्मद इमरान ने कहा कि शासन के मंशा के अनुसार बालवाटिका में 3 वर्ष से 6वर्ष के बच्चों का नामांकन करना है।खेल खेल में शिक्षा देना है।ग्राम प्रधान ने कहा कि बालवाटिका से गांव के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में सहायता मिलेगी ।इस मौके पर पूर्व प्रधान नसीब अली , विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मुस्तफा अली,छेदी लाल,संगीता सिंह, सत्येंद्र कुमार,गोपाल ,सुनीता देवी,शशिकला रीना सिंह, सुमित्रा देवी, नगीना देवी,शीला,सावित्री,सुमन और बच्चों के माता पिता उपस्थित रहे।

