Jaunpur News:ब्राह्मण के विभिन्न संगठनों के साथ सम्मिलित निकाली जाएगी शोभायात्रा

Jaunpur News:ब्राह्मण के विभिन्न संगठनों के साथ सम्मिलित निकाली जाएगी शोभायात्रा

तेजीबाजार जौनपुर।क्षेत्र के नाहरपुर नाथ निकेतन कार्यालय कैंप पर विभिन्न ब्राह्मण संगठनों की सम्मिलित बैठक हुई जिसमें सभी ने निर्णय लिया कि अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सभी संगठन मिलकर एक साथ भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभायात्रा निकालेंगे जिसमें पं. अवध नारायण तिवारी, डॉ. अतुल कुमार दुबे,स्वामी श्याम जी महराज एवं संगठन के विभिन्न पदाधिकारीयों कि संगठित बैठक में यह निर्णय लिया गया। शोभा यात्रा की शुरुआत 10 मई 2024 दिन शुक्रवार समय दोपहर 3:00 बजे यात्रा शिव मंदिर पी. डब्लू तिराहा से कचहरी, जेसीज चौराहा, ओलन्दगंज, रूहट्टा, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए शिव मंदिर कृषि भवन में संपन्न होना सुनिश्चित हुआ है। जहां महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान परशुराम की झांकी एवं रथ डीजे के साथ शंखनाद करते हुए यात्रा संपन्न कराई जाएगी। बैठक की अध्यक्षता पत्रकार अमित पाण्डेय के द्वारा की गई मौके पर डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र,जयेंद्र कुमार शुक्ला, संजीव पाठक, अश्वनी शुक्ला, अरुण पाठक, बृजेश तिवारी, शेषमणि पांडे,जगदीश उपाध्याय, श्याम मिश्रा, पंकज उपाध्याय, राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, दीपक मिश्र, अमरपाल तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, नागेंद्र मिश्रा व डॉ महेश मिश्र तथा संगठन के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update