Jaunpur News:भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट मनाई खुशी

Jaunpur News:भाजपा की प्रचंड जीत पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांट मनाई खुशी
रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह
जलालपुर।–-महाराष्ट्र चुनाव एवं उत्तरप्रदेश उपचुनाव में भाजपा गठबंधन को मिली प्रचंड जीत की खुशी में भाजपा मंडल जलालपुर के कार्यकर्ताओं ने एकदूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई।
सई नदी पुल के समीप मंडल भाजपा कैंप कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष रणविजय सिंह के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता जुटकर मोदी योगी जिंदाबाद,भाजपा जिंदाबाद के गगनभेदी नारों के साथ एवं एकदूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी मनाई।
इसके उपरांत मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह विजय भाजपा नेतृत्व में देशवासियों के भरोसे की विजय है। उत्तरप्रदेश उपचुनाव में मिली प्रचंड जीत आगामी 2027 चुनाव का ट्रेलर है,भाजपा तीसरी बार प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।
इस अवसर पर जिलापंचायत सदस्य पवन गुप्ता पिंटू,ग्रामप्रधान गुरुचरण सोनकर,अजय सिंह रोशन,सुशील निषाद,किशन सिंह,विनीत मिश्रा,नितिन मिश्रा,लव गिरी,दिलीप मिश्रा,प्रेमचंद विश्वकर्मा,अर्जुन सरोज,राज सेठ, रतन सिंह, रामू आदि उपस्थित रहे।