Jaunpur News:मछली शहर में नारी -शक्ति वंदन सम्मेलन का हुआ भव्य कार्यक्रम।
रिपोर्ट-निशांत सिंह
———————————–
सिद्धेश्वर उपवन में हुआ नारी- शक्ति वंदन का भव्य आयोजन।
मछली शहर जौनपुर। मछली शहर के मीरपुर चौराहा पर स्थित सिद्धेश्वर उपवन में नारी शक्ति वंदन का हुआ भव्य सम्मेलन। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मछली शहर के लोकप्रिय सांसद बीपी सरोज जी थे। मुख्य अतिथि मछली शहर सांसद बीपी सरोज जी ने कहा कि आज की नारी शक्ति में वह ताकत है कि यदि इन्हें बढ़ावा दिया जाय तो ये दुनिया में ऐसा कोई काम नहीं जो यह कर नहीं सकती।

अतिथि के रूप में जगदीश सोनकर जी पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता, गोपेश यादव जी वर्तमान ब्लाक प्रमुख, डॉक्टर आरबी चौहान जी कमला हॉस्पिटल के डायरेक्टर, पंकज पाढक जी जिला महामंत्री युवा मोर्चा एवं संदीप सिंह प्रधान जी थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता साधना सिंह विधानसभा संयोजिका महिला मोर्चा और कार्यक्रम की आयोजिका रिद्धिमा सिंह जिला संयोजिका महामंत्री महिला मोर्चा ने की। कार्यक्रम में अर्चना पाण्डेय,शशि पाण्डेय, निर्मला पटेल, सीमा सिंह मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा, संजय कुमार सिंह सांसद मीडिया प्रभारी मछली शहर एवं हजारो की संख्या में नारी शक्तियां उपस्थित थीं।

