Jaunpur News:मछली शहर सांसद प्रिया सरोज का किया गया जोरदार स्वागत

Jaunpur News:मछली शहर सांसद प्रिया सरोज का किया गया जोरदार स्वागत
जौनपुर लोकसभा मछली शहर सांसद प्रिया सरोज का विकासखंड रामनगर के ग्राम वृंदावन में जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक केराकत तूफानी सरोज, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल, सपा के वरिष्ठ नेता संजय राजभर, जफराबाद विधानसभा अध्यक्ष नंदलाल यादव ,ओम प्रकाश यादव ,ग्राम प्रधान कल्पनाथ, पूर्व प्रधानाध्यापक लाल जी कोल ,सुरेंद्र कुमार, दुर्गेश कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सांसद प्रिया सरोज का प्रथम आगमन पर यहां की जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया और सांसद प्रिया सरोज ने भी आश्वासन दिया मैं आप लोगों के दुख सुख में हमेशा शामिल रहूंगी और जो भी हमारे लायक कार्य होगा उसको किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा नेता संजय राजभर द्वारा किया गया।