Jaunpur News:महराजगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी:बड़ी मात्रा में अवैध गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Jaunpur News:महराजगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी:बड़ी मात्रा में अवैध गांजे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट–अमित पांडेय
महराजगंज,(जौनपुर)मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष महराजगंज दिव्य प्रकाश सिंह सहयोगी जवानों के साथ बीती रात्रि गश्त कर रहे थे कि मुखबिर से जानकारी मिली कि प्रिंस कुमार पुत्र विजयी कुमार निवासी कटारी ब्लॉक थाना चोलापुर जनपद वाराणसी एक टेंपो पर गांजा लेकर जा रहा है। पुलिस टीम ने मुखबिर की बात का विश्वास करके क्षेत्र के भटपुरा नहर के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने देखा कि टैम्पो में ऊपर पाउच का पानी लदा हुआ था। पाउच का पानी हटाकर देखा गया तो उसके नीचे से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया। बरामद किए गए गांजे की तौल कराई गई तो उसका वजन 31 किलो 300 ग्राम आया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध स्थानी थाने में मामला पंजीकृत कर न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में दिव्य प्रकाश सिंह थानाध्यक्ष
उ.नि. रमेश कुमार, हे.का. वेद प्रकाश सिंह, हे.का. संदीप सिंह , का. आनन्द प्रताप सिंह, का. अमित यादव स्वाट टीम सदस्य जनपद जौनपुर। उ.नि. दीवान जावेद खाँ, उ.नि. शिवप्रसाद पाण्डेय, उ.नि. राकेश कुमार सिंह, का. रणजीत, का. चन्द्रप्रकाश चौहान, का. रणविजय यादव, का. धर्मेन्द्र सिंह रहे।