Jaunpur News:रामपुर नगर पंचायत के ईओ चंदन सिंह गौड़ अतिरिक्त प्रभार के रूप में मड़ियाहू नगर पंचायत का कार्यभार ग्रहण किया
जौनपुर। जिले की मड़ियाहूं नगर पंचायत में सोमवार की सुबह अतिरिक्त प्रभार के रुप में रामपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। यह कार्यभार मडियाहूं नगर अध्यक्ष की उपस्थिति में ग्रहण कराया गया।
रामपुर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ ने सोमवार को 11.10 बजे अतिरिक्त प्रभार के रूप में मड़ियाहू नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। इस दौरान नगर अध्यक्ष रुकसाना भी मौजूद रही। कंप्यूटर बाबू गुड्डू चौरसिया ने जरूरी कागजातों पर हस्ताक्षर कराकर कार्यभार को आगे बढ़ाया।
अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ मूलत: वाराणसी जिले के निवासी हैं वह 2019 बैच के ईओ नियुक्त हुए हैं। आपकी पहली पोस्टिंग रामपुर नगर पंचायत में मई 2023 में हुआ था। तब से रामपुर नगर पंचायत में रहकर ही कार्य करते चले आ रहे हैं। नगर विकास विभाग की तरफ से चंदन सिंह गौड़ को जिले की मडियाहू नगर पंचायत में अतिरिक्त प्रभार देते हुए 12 फरवरी 2024 को कार्यभार ग्रहण कराया गया है। इसके बाद मौके पर मौजूद नगर अध्यक्ष के समाजसेवी पति कमाल फारूकी ने मौजूद सभासदों, कर्मचारियों एवं नगर के ठेकेदारों और पत्रकारों का परिचय कराया।
कार्यभार ग्रहण के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अधिशासी अधिकारी चंदन कुमार गौड़ ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता होगी कि यहां के कर्मचारियों, सभासदों एवं अध्यक्ष को साथ लेकर मडियाहूं की विकास को सर्वाधिक रूप में आगे बढ़ाना है। मड़ियाहू नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष रुकसाना ने नवनियुक्त चंदन सिंह गौड़ को बधाई दिया है और आशा व्यक्त किया है कि आपकी मौजूदगी में मड़ियाहू नगर की सर्वांगीण विकास होगा।

