विहिप के प्रांतीय मंत्री कृष्णा गोपाल जायसवाल का निधन
रिपोर्ट–विक्की गुप्ता
- मुंगराबादशाहपुर । विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मंत्री (काशी प्रांत) के मंत्री कृष्ण गोपाल जायसवाल का शनिवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे उपचार के दौरान निधन हो गया।
- वह कुछ दिनों से विमार चल रहे थे। परिजन उनके उपचार हेतु स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां आराम नहीं होने पर चिकित्साधिकारी की सलाह पर प्रयागराज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान शनिवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।वह आजीवन हिन्दुत्व एवं धर्म प्रचार हेतु समर्पित रहे। वह विश्व हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे तथा तमाम गरिमामई पदों पर अपनी सेवाएं दी थीं। वर्तमान में वह विहिप के काशी प्रांत के मंत्री की जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।उनके निधन को लोगों ने सनातनी हिंदुत्व की अपूरणीय क्षति बताया ।निधन पर सांसद सीमा द्विवेदी,अजय शंकर दूबे, चेयरमैन कपिल मुनि, पूर्व चेयरमैन शिव गोविंद साहू, सभासद सौरभ जायसवाल, प्रभाकर महराज, आलोक गुप्ता पिंटू राजकुमार नेता, इजी. उमाशंकर गुप्ता, रंजीत गुप्ता, जगदंबा जायसवाल, विक्की गुप्ता, विशंभर दुबे, बिजेंदर जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, सूर्य लाल जायसवाल, राजकुमार केसरी, मनोज जायसवाल, शिवप्रसाद गुप्त बबलू, उमाशंकर चौरसिया व शैलेंद्र साहू आदि ने शोक जताया है।

