Jaunpur News:वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लगाए गए 12 सौ पौधे
रिपोर्ट–निशांत सिंह
बरसठी : विकास खंड बरसठी के सिरौली ग्राम पंचायत में वृहद वृक्षारोपण के तहत गाटा संख्या 667 गौशाला के बगल किया गया वृक्षा रोपण कार्य।

खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज के कुशल निर्देशन में जे ई मनरेगा हरी प्रकाश सिंह ग्राम विकास अधिकारी जय दीप यादव एवं ग्राम प्रधान प्रेमा देवी के द्वारा इस कार्य को संपादित किया गया। वही बताया गया की इसकी प्रकालन लागत 3.97 लाख रुपए है। जिसमे 12 सौ पौधे और उनकी सुरक्षा के लिए गेट और बाड़बंदी का कार्य किया गया है।
पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आज शनिवार को प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला व खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज द्वारा वृक्षा रोपण कर स्थानीय लोगो को पौधा रोपण के लिए प्रेरित किया गया। विकास खंड के इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगो ने भूरी भूरी प्रसंशा की है।
