Jaunpur News:शादी का झांसा देकर विधवा के साथ पांच वर्षों से बनाता रहा शारीरिक संबंध,आरोपित युवक पर दूसरी शादी रचाने का विधवा ने लगाया आरोप
जौनपुर।खुटहन थाना क्षेत्र के एक गांव में विधवा के साथ विवाह रचाने का झांसा देकर पड़ोसी युवक के द्वारा पांच वर्षों से शारीरिक संबंध बनाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक के द्वारा दूसरी जगह शादी करने की बात चलने की जानकारी होते ही विधवा ने थाने में युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। पुलिस प्रकरण की जांच पड़ताल कर रही है।
गांव निवासी विधवा का आरोप है कि उसके पति का सात वर्ष पूर्व निधन हो गया। उसके तीन बच्चे भी हैं। आरोप है कि लगभग पांच वर्ष पूर्व पड़ोसी युवक उससे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। उसने उसकी मांग में सिंदूर भी भरा था। दोनों पति पत्नी की तरह एक साथ रहने लगे। उनसे एक बच्चा भी हुआ। शनिवार को युवक दूसरी शादी करने के लिए लड़की देखने गया था। जिसकी भनक लगते ही वह उग्र हो गई। पहले घर में कहासुनी हुई। बात न बनने पर उसने थाने में तहरीर दिया है।

