शीत लहर में कम्बल देकर वनवासियों को पहुंचाई राहत-ग्राम प्रधान
रिपोर्ट–निशांत सिंह
बरसठी : विकासखंड बरसठी के ग्राम पंचायत चौर में ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा गांव के वनवासियों को कम्बल देकर पहुंचाई राहत। इस समय ठंढी हवाओ के साथ आसमान में बादल छाए हुए है। जिसकी वजह से ठंढी बढ़ती चली जा रही है।

इस दौरान सड़को पर अपनी जीवन बिताने वाले गरीबो और गांव के असहाय वनवासियों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है। जिससे राहत पहुंचाने के लिए ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद यादव ने इन गरीबो में घर घर जाकर कम्बल दिया और अलाव के लिए लकड़िया भी उप्लब्ध कराई जिसके बाद उन असहायों को ठंढी से बड़ी राहत मिलेगी ऐसे ही अपने ग्राम पंचायतों में हर ग्राम प्रधान अगर गरीबो में जाकर जरूरत मंदो तक यह राहत पहुँचाए तो गरीबो को बड़ी राहत मिल सकती है।

