Jaunpur News:सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को दिया गिफ्ट
रिपोर्ट–मनोज कुमार सिंह
जलालपुर —- क्षेत्र के अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय नाहरपट्टी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को तथा नामांकन हुए सभी छात्र एवं छात्राओं को प्रधानाध्यापिका संजू चौधरी ने गिफ्ट के रूप में पानी वाला थर्मस दिया। और प्रतिभाग करनें वाले बच्चों को मैडल देकर सम्मानित किया ।

प्रधानाध्यापिका ने बताया कि गिफ्ट में पानी का थर्मस देने के पिछे मेरा उद्देश्य यह है कि गर्मी में बच्चे इसी बोतल में पानी लेकर आए जिससे उन्हें पानी की असुविधा न हो। इस अवसर पर जय किशुन , बृजेश कुमार, यदुनाथ यादव, राजेश कुमार, सुधाकर दूबे, साहब लाल , छेदी लाल एवं अभिभावक गण मौजूद रहे ।

