Jaunpur news:स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपाईयों ने लगाया मन्दिर में झाड़ू

स्वच्छ भारत अभियान के तहत भाजपाईयों ने लगाया मन्दिर में झाड़ू

विक्की कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर। क्षेत्र के गांव गोरैयाडीह में शक्तिपीठ दौलतिया हनुमान मंदिर पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल मुंगरा बादशाहपुर की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया।

जिसमें चेयरमैन शिव गोविंद साहू व भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता के नेतृत्व में भाजपाइयों सोमवार की सुबह ही झाड़ू लेकर मंदिर परिसर में पहुंच गए और वहां स्वच्छ भारत अभियान के तहत पूरे परिसर व नाले की साफ-सफाई करके स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार बिना जात धर्म देखे लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दे रही है।

नगर उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि देश स्वच्छ रहे इसके लिए नगर मंडल कार्यकारिणी अभियान भी चला रही है।

नगर के कई वार्डों में कार्यकर्ता स्वच्छता के लिए अभियान चला रहे हैं इसके साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी नगरवासियों को दी जा रही है।

इस अवसर पर स्वच्छ अभियान संयोजक महेंद्र विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष संतोष गुप्ता, सभासद धर्मेंद्र सिंह, दुर्गेश दुबे, रवि केस, बच्चा साहू आदि लोगों ने स्वच्छ भारत मिशन में अपना योगदान दिया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update