Jaunpur News:हत्या के सफल अनावरण पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पुलिस टीम को करेंगे सम्मानित

Oplus_0
Jaunpur News:हत्या के सफल अनावरण पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पुलिस टीम को करेंगे सम्मानित
महराजगंज, जौनपुर।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पं राजेंद्र नाथ त्रिपाठी का आगमन जनपद में दिनांक 07/08/2024 को आना तय हुआ है। जिसकी जानकारी संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री पति उपाध्याय ने दी उन्होंने बताया कि सुलेमपुर में ब्राह्मण ओम प्रकाश मिश्र की निर्मम हत्या पर तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्राधिकार बदलापुर अरविंद वर्मा तथा थानाध्यक्ष महराजगंज अश्वनी दुबे के द्वारा हत्यारों का सफल अनावरण किया गया जिसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी को सम्मानित करने आ रहे हैं। तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट करेंगे।वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने पर जिले के पदाधिकारी जिसमें डॉ. ज्ञान प्रकाश मिश्र, पं. अवध नारायण तिवारी, दीपक पांडे, संजीव पाठक, ज्ञानेंद्र दत्त तिवारी, अरूण पाठक, सुंदरम दुबे निखिल मिश्रा, अजय त्रिपाठी ,जयेंद्र शुक्ला, प्रीति त्रिपाठी,अरविंद मिश्र, आदि लोग लगे हुए हैं।