Jaunpur News:1 से 30 अप्रैल तक चलेगा प्लास्टिक मुक्त अभियान

- 1 से 30 अप्रैल तक चलेगा प्लास्टिक मुक्त अभियान
- संचारी रोग अभियान के तहत नाली साफसफाई व झाड़ियों की कटाई का काम शुरू
रिपोर्टर ;निशांत सिंह
जौनपुर बरसठी : विकास खंड बरसठी में इन दिनों संचारी रोग अभियान के तहत गांव में साफसफाई व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। इसी के साथ हर गांव से 10 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान चला कर एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है।
शासन के आदेश पर परियत व गणेशपुर न्याय पंचायत में एडीओ पंचायत मुन्नी लाल यादव की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत अधिकारी परियत प्रणव भारती, ब्लॉक समन्वयक अशोक कुमार बिंद व सफाई कर्मी घर घर जाकर प्लास्टिक मुक्त अभियान चला रहे हैं। घर के महिलाओं और पुरुषों को समझाया कि जो हम सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल कर रहे है। उससे हमारे वातावरण और जीवो पर संकट मंडरा रहा है।
प्लास्टिक में कुरकुरे व बिस्किट के पैकेट सब्जी लाने या किराना के सामान या घर में उपयोग होने वाले किसी भी वस्तु के लिए अगर आप प्लास्टिक लाते है और उसे घर के बाहर सड़कों पर घूर में ऐसे ही फेंकते है तो वह पशुओं के लिए समस्या बन रही है वह अपना भोजन समझ कर उसे निगल रहे और उनकी जाने जा रही है।
इस लिए अपने घरों के बाहर एक बोरी लटकाए जिसमे घर में आने वाले प्लास्टिक को उसी में एकत्रित कर जलाने का काम करे ताकि धीरे धीरे प्लास्टिक का नामों निशान मिट जाए। शासन का आदेश है कि हर गांव से 10 किलो प्लास्टिक आर आर सी सेंटर पर जमा होना अति आवश्यक है। जिसके लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है।
संचारी रोग : इस अभियान को स्वास्थ विभाग और ब्लॉक कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि गांव में बने नाली की साफ सफाई, कर उसमें ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव व झाड़ियों की कटाई साफ सफाई को प्रमुखता से देखे जिससे उत्पन्न होने वाले डेंगू मच्छरों की संख्या वृद्धि में कमी आ सके।