Jaunpur News:6 करोड़ से अधिक का जिलापंचायत अध्यक्ष ने बरसठी में किया कार्य

ढाई वर्ष के कार्यकाल में बरसठी में हुआ 6 करोड़ से अधिक का कार्य : दिनेश प्रसाद तिवारी

रिपोर्ट–निशांत सिंह

बरसठी : जिलाध्यक्ष श्रीकला धनंजय सिंह द्वारा पिछले ढाई वर्षो का बरसठी में जमीनी अस्तर पर हुआ कार्य जिलापंचयल सदस्यों को मिली बड़ी राहत पूर्व जिलापंचयल सदस्य, जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद तिवारी ने बताया कि बरसठी में चार जिलापंचयल सदस्य चुने जाते है जिनमे चारो वार्डो को मिला कर पिछले ढाई सालो में 6 करोड़ से अधिक का कार्य कराया जा चुका है।

वार्ड नम्बर 51 में जिलापंचयल प्रीति पाल के वार्ड में दियाँवा नाथ महादेव परिसर में आर सी सी कार्य 12.5 लाख की लागत से कराया गया, वही मंदिर परिसर में ही 4.90 हजार का हाई मास्क लाइट भी लगवाया गया है,गद्दोंपुर तिराहा पर 4.90 हजार की लागत से हाई मास्क लाइट लगवाया गया। वही 36 लाख की लागत से गद्दोंपुर तिराहा से प्रीति पाल के घर तक पिच रोड बनाया जा रहा है।

वार्ड नम्बर 52 जिलापंचयल सदस्य राकेश सरोज के वार्ड में मनिकापुर में 40 लाख की लागत से अमृत सरोवर का कार्य कराया गया। मनिकापुर से दाऊदपुर आर सी सी कार्य 26 लाख का कराया गया। सहरमा सरोज बस्ती में 21 लाख का आर सी सी रोड का कार्य कराया गया। सहरमा में उपाध्याय बस्ती में 11 लाख की लागत से आर सी सी रोड का कार्य कराया गया। सहरमा पिच रोड से ठाकुर बस्ती तक 12.5 लाख की लागत से रोड बनाया गया, मनिकापुर से घाटमपुर 22 लाख की लागत से आर सी सी रोड बनवाया गया, कटवार बिन्द बस्ती में 11.5 लाख की लागत से आर सी सी रोड बनवाया गया,आदमपुर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक 36 लाख की लागत से पिच मार्ग बनवाया गया,कसियापुर में 500 मिटर आर सी सी रोड 26 लाख की लागत से बनवाया गया,कटवार नाली निर्माण 11 लाख की लागत से बनवाया गया। तीन हाईमास्क भी लगवाया गया।

टेंडर : सहरमा मेला मैदान में तालाब के अमृत सरोवर का कार्य 34 लाख की लागत। कटवार मेन रोड से गैस एजेंसी तक आर सी सी रोड 12.5 लाख का लागत। कारो सरोज बस्ती में 11 लाख का आर सी सी मार्ग का टेंडर हुआ।

वार्ड नम्बर 53 में चकमलाई पिच मार्ग से दीपक तिवारी के घर तक आर सी सी 24 लाख की लागत से बनवाया गया,आलमगंज नरवरगढ़ मार्ग का मरम्मत कार्य 21 लाख की लागत से हुआ,चतुर्भुरजपुर 200 मिटर नाली निर्माण 9.5 लाख की लागत से बनवाया गया, नेवादा में 9 लाख की लागत से आर सी सी मार्ग बनवाया गया,रामपुर बरसठी मार्ग से रसुलहा पटेल बस्ती तक 14 लाख की लागत से आर सी सी रोड बनवाया गया, रामपुर बरसठी मार्ग से राजापुर पीच मार्ग तक 22 लाख की लागत से बनवाया गया,महमदपुर पट्टी हुलास पीच मार्ग से ग्राम्य देवी मंदिर तक 12 लाख की लागत से आर सी सी रोड बनवाया गया,असवा गांव में Pmgsy से संतोष सिंह के घर तक आर सी सी रोड 14 लाख की लागत से बनवाया गया,आलमगंज पचुरखी मार्ग से भगेरी गांव तक 11 लाख की लागत से आर सी सी मार्ग बनवाया गया।

टेंडर : साहापुर जमुनीपुर मार्ग से पदुमपुर मार्ग तक मरम्मत कार्य 21 लाख की लागत से होगा,
आलमगंज चौराहा से वरुणा नदी तक नाली निर्माण 26 लाख से होगा, दीनापुर पीच मार्ग से ग्राम्य देवी मंदिर तक 9 लाख की लागत से आर सी सी मार्ग का निर्माण कराया जाएगा।

वार्ड नम्बर 54 बसन्त लाल पटेल जिलापंचयल सदस्य के क्षेत्र में शाहापुर पीच मार्ग से मौर्या बस्ती तक आर सी सी मार्ग 12 लाख की लागत से किया गया,पटखौली पीच मार्ग से झिंगुरिया प्रजापति बस्ती तक 24 लाख की लागत से आर सी सी, बरसठी बाजार नाली निर्माण 36 लाख की लागत से बनाया गया,पटखौली,खड़वा, चौर गांव में हाईमास्क लाइट 19.60 हजार की लागत से कार्य किया गया।

टेंडर : बघनरी में 22 लाख मनीपुर में 10 लाख, चौर में 16 लाख,चंद्रभानपुर में कार्य का टेंडर हो चुका है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update