Latest Crime News: तांत्रिक के चक्कर में पड़ी चाची.. तंत्र-मंत्र के चक्कर में दे दी दो मासूम भतीजों की बलि!
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद से एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ऊपर से प्रेत आत्मा को उतारने के चक्कर मे तांत्रिक के कहने पर एक महीने के अंदर अपने दो भतीजो की बलि देकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को हत्यारण चाची और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और तांत्रिक को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।
दरसअल यह मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र के कैलावड़ा गांव की है। यहां 17 मई को घर के अंदर से एक 7 वर्षीय बच्चे के शव बरामद हुआ था। घटना की सूचना मिलने के तुंरत बाद पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

