UP News:थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले एक नफर अभियुक्त गिरफ़्तार

- थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले एक नफर अभियुक्त गिरफ़्तार
उत्तर प्रदेश/फतेहपुर : पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा चलाए जा रहे अभियान अपराध नियंत्रण एवं वांक्षित वारंटी की गिरफ्तारी के कृम में अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी खागा के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 02/04/2025,को मु0अ0स0 051/2025 धारा 87 ,137(2).61(2).65(1).351(2)BNS.3/4(2) पाक्सो एक्ट से संबंधित एक नफर वांछित अभियुक्त शहजादे उर्फ बड़का पुत्र आशिक अली निवासी ग्राम पट्टीशाह थाना क्षेत्र हथगांव फतेहपुर उम्र लगभग 21 वर्ष को पतरिया मोड़ से समय करीब 9:20 बजे गिरफ्तारी कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी
उत्कर्ष मिश्रा चौकी प्रभारी नौबस्ता
उप निरीक्षक विवेकानंद
कांस्टेबल वेदप्रकाश तोमर
कांस्टेबल रणवीर सिंह
कांस्टेबल इंद्रवीर सिंह
कांस्टेबल संदीप राजभर थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर