UP News:नाबालिग चाचा ने मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास,मासूम के विरोध पर ईट पत्थर से कुच कर की हत्या!

नाबालिग चाचा ने मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म का किया प्रयास,मासूम के विरोध पर ईट पत्थर से कुच कर की हत्या!

आगरा। बेहद ही शर्मनाक जिसे सुनकर आपके कानों को यकीन नहीं होगा। क्योंकि मात्र 13 वर्षीय बालक ने अपनी 4 वर्षीय मासूम भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन विरोध के बाद उसे ईट पत्थर से कुचकर मार डाला। जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है, उसे विश्वास नहीं हो रहा है। बता दे कि मामला आगरा जनपद के थाना निबोहरा क्षेत्र एक गांव का है। जहा पर रिश्ते के 13 वर्षीय नाबालिग चाचा ने चार वर्षीय मासूम भतीजी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर गला दबाने के बाद ईंट से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। वारदात के दूसरे दिन ही आरोपी ननिहाल चला गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को हत्या का खुलासा कर दिया। वारदात के खुलासे पर डीसीपी पूर्वी जोन अतुल शर्मा ने टीम को 20 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। एसीपी फतेहाबाद अमरदीप लाल ने बताया कि 28 मई को थाना निबोहरा क्षेत्र के एक गांव में बाजरे के खेत में 4 वर्षीय बालिका घायल मिली थी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। मृतक के पिता ने खेत मालिक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में मृतका के रिश्ते के 13 वर्षीय चाचा का नाम सामने आया। एसीपी ने बताया कि हत्या वाले दिन मृतका को इस किशोर के साथ कुछ लोगों ने खेत पर जाते देखा था। बाद में पसीने से लथपथ आरोपी को घर लौटते हुए भी ग्रामीणों ने देखा। वारदात के दूसरे दिन से ही वह ननिहाल भाग गया। बृहस्पतिवार की सुबह उसे घर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कक्षा 7 का छात्र है और मृतका का रिश्ते का चाचा लगता है। पुलिस के पूछताछ पर उसने बताया कि बच्ची उसके साथ रोजाना ट्यूशन पढ़ने जाती थी। वारदात बाले दिन बच्ची को अपने साथ खरबूजा खिलाने के बहाने बाजरे के खेत में ले गया था। वहां दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के विरोध करने पर गुस्से में उसका गला दबा दिया। फिर वहीं पड़ी ईंट से सिर पर कई बार प्रहार किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update