UP News:महिला पत्रकार से छेड़छाड़ करने वाले दो शोहदे गिरफ्तार..
नोएडा। कैब का इंतजार कर रही महिला पत्रकार से ‘रेट’ पूछने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों की पहचान करके गिरफ्तारी की। कल से ये मामला इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रहा था,
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी ट्वीट करके ये मामला उठाया था।सोशल मीडिया के माध्यम से युवती पर कमेंट करने की सूचना प्राप्त होते ही पीड़िता से संपर्क कर थाना सेक्टर-20 पर अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर अभियुक्तों को चिन्हित करते हुये 24 घंटे के अंदर दोनों अभियुक्तों अश्वत पाल निवासी बलवाखेड़ी एवं विपिन निवासी हरनौती थाना चरथावल जिला मुजफ्फरनगर को घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

