अपहरण – दो सगी बहने हुई लापता पुलिस खोज में लगी है …पढ़िए पूरी खबर …

अपराध: शहर के अलग-अलग इलाकों में महिला अपराध की तीन घटनाएं हुईं। जनकगंज इलाके की रहने वाली दो सगी बहनें लापता हो गईं, जिस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। उधर हजीरा इलाके की रहने वाली महिला की आत्महत्या के मामले में उसके परिचित व्यापारी पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया।

जनकगंज स्थित निंबाजी की खोह की रहने वाली दो बहनें लापता हो गईं। जनकगंज पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया, फिलहाल उनका पता नहीं लग सका है। दोनों ही नाबालिग हैं। जनकगंज थाना प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि पुलिस घर के आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है, जिससे दोनों बालिकाओं का सुराग लग सके। वहीं महाराजपुरा स्थित चकरायपुरा में दयावती जाटव को उसकी जेठानी गीता ने पीटा और हसिए से वार कर दिया।

भोपाल की युवती से दुष्कर्म करने वालों तक नहीं पहुंच पाई पुलिस: भोपाल की युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी घटना के तीन दिन बाद भी नहीं पकड़े गए हैं। पुलिस अफसरों का दावा है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर युवती की सहेली भी संदेह के घेरे में है।

आत्महत्या के लिए उकसाने पर युवक पर प्रकरण दर्ज
हजीरा की रहने वाली महिला ने आत्महत्या कर ली थी। महिला की आत्महत्या के मामले की जांच पुलिस कर रही थी। जिसमें सामने आया कि महिला की दोस्ती दीपेंद्र तोमर से थी। वह सीमेंट की दुकान चलाता था। वह महिला से जबरन गलत हरकत करता था। उससे सोने की चेन भी ले ली थी। इसके चलते महिला ने खुदकुशी कर ली थी। हजीरा पुलिस ने इस मामले में दीपेंद्र तोमर पर आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज
कर लिया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update