अब सपा को लगा बड़ा झटका, 3 बार रह चुके विधायक हो सकते है बीजेपी में शामिल। अखिलेश के लिए बुरी खबर!!
![](https://hind24tv.in/wp-content/uploads/2021/11/10_11_2021-akhilesh_yadav_1_22194763.jpg)
यूपी 2022 इलेक्शन – तारीखों की घोषणा होते ही पार्टी बदलने का सिलसिला तेज हो गया है। राज्य में बीते कल को योगी सरकार में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कुल चार भाजपा विधायकों ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। वहीं अब सपा को झटका लगा है। सपा से 3 मर्तबा एमएलए रहे हरिओम यादव 14 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं!
जानकारी के मुताबिक, सिरसागंज से फिर एक मर्तबा टिकट की दावेदारी कर रहे एमएलए हरिओम यादव को रामगोपाल यादव के साथ विवादों का अंजाम भुगतना पड़ गया है। विवादों के चलते सपा ने सिरसागंज से विधायक को टिकट देने से मना कर दिया है।
वहीं दूसरी तरफ एमएलए को भाजपा नेतृत्व से सिरसागंज से टिकट मिलने का आश्वासन मिला है। जिसके बाद अब तीन मर्तबा के सपा विधायक के भाजपा में शामिल होने की खबरें आ रही हैं।
14 तारीख को कर सकते हैं बीजेपी ज्वाइन
तो वहीं विधायक हरिओम यादव 14 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। हरिओम यादव शिकोहाबाद से 2002 में और 2012 व 2017 में सिरसागंज सीट से एमएलए रह चुके हैं। आपको बता दें कि हरिओम यादव का नाम जनपद फिरोजाबाद के कद्दावर लीडरों में आता है। उनके भारतीय जनता पार्टी में आने से यादव लैंड में पार्टी को मजबूती मिलने की संभावना है।