गणतंत्र दिवस की सर्वश्रेष्ठ राज्य झांकी के रूप में यूपी ने मारी बाजी, महाराष्ट्र और CISF को भी मिला सम्मान

नई दिल्ली – गणतंत्र दिवस परेड 2022 (Republic Day parade 2022) में सर्वश्रेष्ठ राज्य की झांकी के तौर पर उत्तर प्रदेश का चयन किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि जबकि पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में महाराष्ट्र ने बाजी मारी है। CISF ने सीएपीएफ में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल को नामित किया है।

गणतंत्र दिवस परेड 2022(Republic Day parade 2022) में सर्वश्रेष्ठ राज्य की झांकी के तौर पर उत्तर प्रदेश का चयन किया गया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि जबकि पॉपुलर चॉइस कैटेगरी में महाराष्ट्र ने बाजी मारी है। CISF ने सीएपीएफ में सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल को नामित किया है।

32 झांकियां हुई थीं शामिल
सूचना मंत्रालय के मुताबिक इस साल परेड में 32 झांकियां शामिल हुई थीं। इनमें 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की थीं, जबकि 9 केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और अर्द्धसैनिक बलों के अलावा 6 रक्षा मंत्रालय की थीं। उत्तर प्रदेश की झांकी का विषय ‘ एक जिला, एक प्रोडक्ट और काशी विश्वनाथ धाम’ था।

उत्तर प्रदेश की झांकी में बाबा के धाम की झांकी और बनारस के घाट पर संस्कृति की झलक को प्रमुख रूप से शामिल किया गया था। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसबर, 2021 को 700 करोड़ की लागत से 33 महीने में तैयार हुए काशी विश्वनाथ धाम राष्ट्र को समर्पित किया था। मोदी ने 8 मार्च 2019 को काशी विश्वनाथ धाम का शिलान्यास किया था। महाराष्ट्र की झांकी दूसरे नंबर पर रही। तीसरे नंबर पर शिक्षा मंत्रालय की झांकी रही।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update