गाजियाबाद के थाना खोड़ा पुलिस द्वारा प्रियंका मर्डर केस में प्रियंका के पति अर्जुन की हुई गिरफ्तारी

गाजियाबाद थाना खोड़ा पुलिस ने एक युवक अर्जुन नामक व्यक्ति को अपनी ही पत्नी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया है।

बीते कुछ दिन पूर्व प्रियंका नामक महिला का शव गाजियाबाद खोड़ा दर्शन होटल में मिला था। जिसकी हत्या में उसका पति ही हत्या करके फरार हो गया था।

गाजियाबाद थाना खोड़ा पुलिस निरीक्षक बृजेश कुमार कुशवाहा की टीम द्वारा अभियुक्त अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिस धारदार हथियार चाकू से बड़ी ही बेरहमी से हत्या की गई थी उस चाकू को अभीयुक्त से बरामद कर लिया गया है।

अभियुक्त अर्जुन ने बताया उसकी पत्नी एक ठीक औरत नहीं थी और ऐसों के साथ ऐसा ही होना चाहिए उसे इस हत्या का बिल्कुल भी कोई गम नहीं है। और होटल में भी उसकी पत्नी प्रियंका ने हीं बुलाया था। बहुत लंबे समय से इन दोनो के बीच प्रॉपर्टी को लेकर भी कलह चल रही थी। जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

संवाददाता :राहुल वशिष्ठ

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News

Translate »
error: Content is protected !!
Coronavirus Update